NEET SS 2025 Application Form: नीट एसएस पंजीकरण की अंतिम तिथि कल, natboard.edu.in पर जल्द आवेदन करें
Abhay Pratap Singh | February 23, 2025 | 04:47 PM IST | 2 mins read
नीट एसएस परीक्षा देश भर के 156 संस्थानों में डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (DM) और मास्टर ऑफ चिरुर्जिया (MCh) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।
नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से कल यानी 24 फरवरी को नीट एसएस 2025 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-सुपर स्पेशियलिटी 2025 (NEET SS 2025) के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एनबीईएमएस नोटिफिकेशन के अनुसार, नीट एसएस 2025 करेक्शन विंडो 27 फरवरी से 3 मार्च, 2025 तक खुली रहेगी। NEET SS परीक्षा 29 और 30 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड द्वारा 25 मार्च नीट एसएस 2025 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
नीट एसएस 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को 3,500 रुपए शुल्क देना होगा। MD, MD या DNB या समकक्ष कार्यक्रम में स्नातकोत्तर डिग्री वाले कैंडिडेट नीट एसएस 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को भारतीय चिकित्सा परिषद या राज्य चिकित्सा परिषद में पंजीकृत होना चाहिए। NEET SS एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है। देश भर के 156 संस्थानों में डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (DM) और मास्टर ऑफ चिरुर्जिया (MCh) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट एसएस आयोजित किया जाता है।
NBEMS ने आगामी परीक्षा के लिए NEET SS परीक्षा पैटर्न में बदलाव की घोषणा की है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, DM/ DrNB मेडिकल ऑन्कोलॉजी कोर्स और DM/DrNB क्रिटिकल केयर मेडिसिन कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अलग प्रश्न पत्र होगा।
NEET SS 2025 Exam Registration: कैसे आवेदन करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन करके नीटे एसएस 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- परीक्षा टैब पर क्लिक करें और फिर NEET SS लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण विवरण दर्ज करें।
- सभी विवरण सावधानीपूर्वक सबमिट करें, अब आवेदन पत्र भरें और भुगतान करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल