Trusted Source Image

JEE Main Paper 2 Result 2025: जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट कब तक आएगा? अपेक्षित कटऑफ, टाइ-ब्रेकिंग नियम जानें

Abhay Pratap Singh | February 23, 2025 | 03:37 PM IST | 2 mins read

जेईई मेन 2025 बीआर्क और जेईई मेन 2025 बीप्लानिंग के लिए पेपर 2ए और 2बी 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित की गई थी।

Back

JEE Main 2026 College Predictor

Check your college admission chances based on your JEE Main percentile with the JEE Main 2026 College Predictor.

Try Now
जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट 2025 जल्द जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट 2025 जल्द जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जल्द ही जनवरी 2025 सत्र के लिए जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट घोषित किया जाएगा। एनटीए की घोषणा के बाद जेईई परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई मेन 2025 बीआर्क और जेईई मेन 2025 बीप्लानिंग के लिए पेपर 2ए और 2बी 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित की गई थी। हाल ही में एनटीए ने जेईई मेन पेपर 2 आंसर की जारी की थी। उम्मीदवारों को 16 फरवरी तक जेईई प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी।

एनटीए सत्र 1 के लिए जेईई मेन पेपर 2 फाइनल आंसर की के आधार पर जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2025 जारी करेगी। जेईई मेन पेपर 2 स्कोरकार्ड 2025 में नाम, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, श्रेणी, राज्य पात्रता कोड, एनटीए स्कोर (जेईई मेन पर्सेंटाइल), विषयवार अंक, एआईआर और श्रेणी रैंक आदि विवरण शामिल होंगे।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी पेपर 2 के लिए जेईई मेन रैंक सूची की भी घोषणा करेगी। इसमें बीआर्क और बीप्लान के लिए जेईई मेन टॉपर्स के नाम अलग-अलग शामिल होंगे। जेईई मेन की अंतिम रैंक सूची अप्रैल सत्र के परिणामों की घोषणा के बाद ही जारी की जाएगी।

Also readJEE Main 2025: मध्य प्रदेश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज कौन से हैं? एनआईआरएफ रैंक, एलिजिबिलिटी और फीस जानें

जेईई मेन पेपर 2 2025 ड्राइंग सेक्शन को छोड़कर ऑनलाइन आयोजित किया गया। जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर 2A में कुल 77 प्रश्न थे, जिनमें से 50 सामान्य योग्यता से, 25 गणित से और 2 ड्राइंग से थे। पेपर 2B में 50 प्रश्न सामान्य योग्यता से, 25 गणित से और 25 प्रश्न प्लानिंग से थे।

JEE Mains paper 2 cut-off 2025: अपेक्षित कटऑफ

श्रेणीवार अपेक्षित जेईई मेन पेपर 2 क्वालीफाइंग कट-ऑफ 2025 की जांच कर सकते हैं:

कैटेगरी : जेईई मेन पेपर 2 कटऑफ

अनारक्षित : 85-90

सामान्य-दिव्यांग : 5-10

ईडब्ल्यूएस : 70-75

ओबीसी-एनसीएल : 70-75

एससी : 50-55

एसटी : 35-40

JEE Main Paper 2 Result 2025: टाइ-ब्रेकिंग नियम

दो या दो से अधिक कैंडिडेट द्वारा समान एनटीए स्कोर प्राप्त करने पर टाईब्रेकिंग नियम लागू किया जाता है:

  • गणित में एनटीए स्कोर, उसके बाद
  • योग्यता परीक्षा में एनटीए स्कोर, उसके बाद
  • ड्राइंग टेस्ट में एनटीए स्कोर, उसके बाद
  • सभी विषयों में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार को,
  • गणित में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाला उम्मीदवार, उसके बाद
  • योग्यता परीक्षण (भाग-II) में गलत उत्तरों और सही उत्तरों की संख्या के कम अनुपात वाले उम्मीदवार
  • इसके बाद भी यदि बराबरी बनी रहती है तो यदि बराबरी बनी रहती है तो अभ्यर्थियों को समान रैंक दी जाएगी।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications