NEET SS 2023 Counselling: एमसीसी ने स्पेशल राउंड के लिए पात्रता मानदंड किया जारी, 6 फरवरी तक करें रजिस्ट्रेशन
Abhay Pratap Singh | February 4, 2024 | 01:55 PM IST | 1 min read
एमसीसी 9 फरवरी को NEET SS 2023 काउंसलिंग स्पेशल राउंड का रिजल्ट जारी करेगा। चयनित उम्मीदवार 10 से 15 फरवरी 2024 के बीच आवंटित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट कर सकेंगे।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने एआईक्यू की खाली डीएम/एम.सीएच और डीएनबी एसएस सीटों के लिए स्पेशल राउंड आयोजित करेगा। कमेटी द्वारा 5 फरवरी शाम 7 बजे से कैंडिडेट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
एमसीसी ने जारी अधिसूचना में बताया कि अभ्यर्थियों के लिए भुगतान की सुविधा 6 फरवरी रात 11:55 बजे तक बंद कर दी जाएगी। विकल्प भरने की प्रक्रिया 5 फरवरी से 7 फरवरी सुबह 8:00 बजे के बीच आयोजित होगी। पोर्टल पर पंजीकरण करने से पहले उम्मीदवार पात्रता मानदंड की जांच कर लें।
सूचना में आगे कहा गया कि उम्मीदवारों के लिए च्वॉइस लॉकिंग की सुविधा 6 फरवरी की रात 08:00 बजे से 7 फरवरी की सुबह 08:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 9 फरवरी को नीट एसएस 2023 काउंसलिंग स्पेशल राउंड रिजल्ट जारी किया जाएगा। अलॉट हुए कॉलेजों में अभ्यर्थी 10 से 15 फरवरी तक रिपोर्ट कर सकते हैं।
Also read NEET PG 2024 Exam: नीट पीजी परीक्षा फीस में 750 रुपये की कमी की गई
नीट एसएस 2023 काउंसलिंग: पात्रता मानदंड
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा जारी पात्रता मानदंड निम्मलिखित हैं:
- इस्तीफे की अनुमति केवल उन्हीं उम्मीदवारों को दी जाएगी, जिन्हें आईएनआई संस्थानों में सीटें आवंटित की गई हैं।
- जो उम्मीदवार एमसीसी के राउंड 1 या राउंड 2 सीटों में शामिल हुए हैं और आईएनआई सीटें आवंटित नहीं हुई हैं, उन्हें अपनी सीटों से इस्तीफा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- एमसीसी काउंसलिंग 2023 के राउंड 1 और राउंड 2 में शामिल उम्मीदवारों को ही विशेष राउंड में अपग्रेडेशन की सुविधा दी जाएगी।
- स्पेशल राउंड में भाग लेने वाले या पहले से आवंटित सीटों को अपग्रेड करने के इच्छुक उम्मीदवारों को विशेष दौर में नए विकल्प भरने होंगे। पहले भरे गए विकल्प मान्य नहीं होंगे।
अगली खबर
]CSIR UGC NET 2023 Scorecard: यूजीसी नेट दिसंबर 2023 स्कोर कार्ड csirnet.nta.ac.in पर जारी, डाउनलोड लिंक देखें
संयुक्त केंद्रीय वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा दिसंबर 2023 के लिए आंसर की पहले जारी की गई है। अभ्यर्थियों द्वारा चुनौती दिए जाने के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम