NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 रजिस्ट्रेशन शुरू, चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन डेट जानें
Saurabh Pandey | December 5, 2025 | 01:10 PM IST | 1 min read
जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट आवंटित नहीं हुई थी, या जो अपनी आवंटित सीटों को अपग्रेड करना चाहते हैं, वे दूसरे राउंड में भाग लेने के पात्र हैं।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 9 दिसंबर 2025 है।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 2 के सीट आवंटन के लिए चॉइस फिलिंग विंडो 6 दिसंबर, 2025 को खुलेगी। उम्मीदवार 9 दिसंबर, 2025 तक सीट आवंटन के लिए विकल्प दर्ज और लॉक कर सकते हैं।
NEET PG Counselling 2025: सीट आवंटन रिजल्ट डेट
नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड की चॉइस फिलिंग के बाद सीट आवंटन प्रोसेसिंग 10 से 11 दिसंबर तक चलेगी, जबकि सीट आवंटन परिणाम 12 दिसंबर, 2025 को जारी किया जाएगा।
जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट आवंटित नहीं हुई थी, या जो अपनी आवंटित सीटों को अपग्रेड करना चाहते हैं, वे दूसरे राउंड में भाग लेने के पात्र हैं। इस प्रक्रिया में नए सिरे से पंजीकरण, विकल्प जमा करना, विकल्प लॉक करना और आवंटित संस्थानों के माध्यम से दस्तावेज सत्यापन शामिल है।
NEET PG Counselling 2025: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- नीट पीजी रोल नंबर, जन्मतिथि और सुरक्षा क्रेडेंशियल का उपयोग करके नया पंजीकरण पूरा करें।
- अब पंजीकरण शुल्क और सिक्योरिटी मनी का भुगतान करें।
- चॉइस फिलिंग करें और पसंदीदा कोर्स-कॉलेज विकल्प दर्ज करें।
- सीट आवंटन रिजल्ट की प्रतीक्षा करें।
NEET PG Counselling 2025: रिपोर्टिंग प्रक्रिया
सभी सीट आवंटित उम्मीदवारों को 13 दिसंबर से 21 दिसंबर, 2025 के बीच अपने-अपने कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा। रिपोर्टिंग के लिए मूल दस्तावेज, आवंटन पत्र, पहचान प्रमाण, शुल्क रसीद और जहां लागू हो, श्रेणी प्रमाण पत्र जमा करना आवश्यक है। संस्थान निर्धारित रिपोर्टिंग अवधि के भीतर दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश की पुष्टि करेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल