NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउसंलिंग प्रक्रिया में स्पष्टता नहीं होने से मेडिकल अभ्यर्थी परेशान
Abhay Pratap Singh | October 15, 2024 | 05:57 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित हुई थी और 23 अगस्त को एमसीसी की ओर से नीट पीजी 2024 परिणाम घोषित किया गया था।
नई दिल्ली: नीट पीजी 2024 परीक्षा और नीट पीजी रिजल्ट घोषित हुए लगभग दो महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक मेडिकल पीजी एडमिशन की प्रक्रिया पंजीकरण चरण से आगे नहीं बढ़ पाई है। ऐसे में पीजी मेडिकल कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी नीट पीजी एडमिशन शेड्यूल को लेकर स्पष्टता न होने से काफी परेशान हैं।
नीट पीजी 2024 काउंसलिंग का आयोजन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा किया जा रहा है। एमसीसी ने 20 सितंबर को मेडिकल पीजी काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी। लेकिन उसके बाद प्रवेश कार्यक्रम को लेकर कोई अपडेट नहीं था, जिससे उम्मीदवारों को शैक्षणिक चक्र में देरी की चिंता हो रही थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीट पीजी काउंसलिंग 2024 में देरी के चलते चिंतित छात्रों ने बताया कि यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट एसोसिएशन (UDFA) ने भी इस महीने की शुरुआत में सरकार को पत्र लिखकर मेडिकल-पीजी दाखिलों को लेकर अनिश्चितता के कारण उत्पन्न तनाव के बारे में बताया था और तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया था।
इस बीच, एमसीसी वेबसाइट पर बताया गया कि ‘पीजी-काउंसलिंग शेड्यूल 2024’ जल्द ही उपलब्ध होगा। एक उम्मीदवार ने कहा कि, “पीजी मेडिकल प्रवेश को लेकर कोई अपडेट नहीं है।” वहीं, कुछ उम्मीदवारों ने नीट पीजी 2024 परीक्षा में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
उम्मीदवारों ने नीट पीजी 2024 मेडिकल प्रवेश परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि वह नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) को उत्तर कुंजी, प्रतिक्रिया पत्रक और कच्चे अंक जारी करने का निर्देश दे, क्योंकि एमसीसी ने अखिल भारतीय रैंक (AIR) घोषित करने के लिए सामान्यीकरण प्रक्रिया का उपयोग किया था।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, नाम न बताने की शर्त पर एक उम्मीदवार ने बताया, “नीट-पीजी परीक्षा 11 अगस्त को हुई थी और उसी महीने 23 अगस्त को परिणाम घोषित किया गया था। परिणाम के लगभग एक महीने बाद पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हुई, लेकिन आगे कोई सूचना न मिलने के कारण प्रक्रिया पर अनिश्चितता बनी हुई है।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार