NEET PG Counselling 2025: नीट पीजी राउंड 1 का संशोधित शेड्यूल जारी, चॉइस फिलिंग शुरू, 22 नवंबर को सीट आवंटन
Saurabh Pandey | November 20, 2025 | 11:38 AM IST | 2 mins read
एनबीई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 235 पीजी डीएनबी (186 सरकारी डीएनबी सीटें और 49 निजी डीएनबी सीटें) सीटें वापस ले ली गई हैं, जिसके कारण डीएनबी पाठ्यक्रम प्रदान करने वाले सरकारी संस्थानों के लिए रोस्टर को फिर से तैयार किया गया है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। संशोधित शेड्यूल के मुताबिक राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग शुरू हो चुकी है, जो 21 नवंबर तक चलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से अपने पंसद का कॉलेज चुनकर लॉक कर सकते हैं।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी राउंड 1 सीट आवंटन प्रोसेसिंग 21 नवंबर दोपहर 2 बजे से शुरू होगी, जबकि सीट आवंटन रिजल्ट 22 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, वे 23 नवंबर से 1 दिसंबर तक अपने आवंटित संस्थान में रिपोर्ट कर सकते हैं।
एमसीसी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि पीजी काउंसलिंग 2025 के राउंड-1 की सीट मैट्रिक्स को अभ्यर्थियों के व्यापक हित में संशोधित किया गया है। डीम्ड विश्वविद्यालयों में एनएमसी द्वारा स्वीकृत डीम्ड विश्वविद्यालयों की 239 नई पीजी सीटें राउंड-1 की सीट मैट्रिक्स में जोड़ी गई हैं।
एनबीई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 235 पीजी डीएनबी (186 सरकारी डीएनबी सीटें और 49 निजी डीएनबी सीटें) सीटें वापस ले ली गई हैं, जिसके कारण डीएनबी पाठ्यक्रम प्रदान करने वाले सरकारी संस्थानों के लिए रोस्टर को फिर से तैयार किया गया है।
हालांकि, अखिल भारतीय कोटा (एमडी/एमएस) के लिए रोस्टर अपरिवर्तित रहेगा। एनएमसी द्वारा स्वीकृत शेष सीटें (एमडी/एमएस और डीम्ड विश्वविद्यालय) काउंसलिंग के राउंड-2 के दौरान सीट मैट्रिक्स में जोड़ी जाएंगी।
NEET PG Counselling 2025: चॉइस-फिलिंग प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, राउंड 1 चॉइस-फिलिंग के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- अपना पसंदीदा कॉलेज और कोर्स भरें।
- अपने विकल्पों की समीक्षा करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
- अब कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करके सेव कर लें।
NEET PG Counselling 2025: काउंसलिंग डाक्यूमेंट्स
- नीट पीजी 2025 एडमिट कार्ड
- नीट पीजी 2025 स्कोरकार्ड / रैंक लेटर
- एमबीबीएस डिग्री प्रमाणपत्र / प्रोविजनल पास प्रमाणपत्र
- एमबीबीएस मार्कशीट
- इंटर्नशिप पूरा होने का प्रमाणपत्र
- पंजीकरण प्रमाणपत्र
- जन्म तिथि का प्रमाण
- वैलिड फोटो पहचान पत्र
- जाति/श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- विकलांगता प्रमाणपत्र (दिव्यांग)
- एमसीसी आवंटन पत्र
- ट्रांसफर प्रमाणपत्र
- माइग्रेशन प्रमाणपत्र
- पासपोर्ट आकार के फोटो
- बॉन्ड/अंडरटेकिंग
- शुल्क भुगतान का प्रमाण
अगली खबर
]Bihar NEET PG Counselling 2025: बिहार नीट राउंड 1, 2 आवेदन, चॉइस फिलिंग 21 नवंबर तक बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जारी
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, राउंड 1 और 2 के लिए पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि 21 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर बिहार नीट पीजी 2025 काउंसलिंग के संबंध में अधिसूचना जारी की है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार