Abhay Pratap Singh | October 14, 2026 | 04:48 PM IST | 2 mins read
एएआई मैनेजर एंड जूनियर एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने विज्ञापन संख्या-12/2026/CHQ/DR-CBT के तहत एएआई मैनेजर एंड जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती 2026 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र आज जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाकर अपना एएआई कॉल लेटर 2026 जांच सकते हैं।
एएआई मैनेजर एंड जूनियर एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। हॉल टिकट में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य विवरण उपलब्ध है।
मैनेजर एवं जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 21 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एएआई एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र आधारकार्ड/ वोटरआईडी आदि और एडमिट कार्ड में उल्लिखित दस्तावेज/ सामग्री लानी होगी।
Also readCGSSB Teacher Exam 2026 Postponed: सीजीएसएसबी शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा स्थगित, नई तिथि बाद में
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “अलग-अलग फील्ड में मैनेजर और जूनियर एग्जिक्यूटिव भर्ती ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर 14 अक्टूबर से 26 अक्टूबर, 2026 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।” किसी भी प्रश्न के लिए cgrs.ibps.in पर संपर्क करें। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 389 पदों को भरा जाएगा।
एएआई मैनेजर एंड जूनियर एग्जिक्यूटिव 2026 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। पेपर में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येग प्रश्न 1 अंक का होगा, जबकि नेगेटिव मार्किंग नहीं है। प्रश्न पत्र में दो भाग होंगे, जिनमें भाग-1 में जनरल एप्टीट्यूड और भाग-2 में संबंधित विषय के प्रश्न होंगे।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके एएआई मैनेजर एंड जूनियर एग्जिक्यूटिव एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: