Abhay Pratap Singh | October 14, 2026 | 03:37 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार आरएमएस सीईटी 2026 के लिए 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 21 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (RMS CET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर को शाम 5 बजे बंद कर दी जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2027-28 में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूलों की कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल सीईटी 2026 के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर को रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू हुई थी। उम्मीदवार 21 से 25 अक्टूबर (शाम 5 बजे तक) तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। इस अवधि में शुल्क का भुगतान रात 11:50 बजे तक किया जा सकेगा।
आरएसएम सीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जनरल/ ओबीसी/ ओबीसी-एनसीएल को 1000 रुपये और एससी/ एसटी/ शहीदों के आश्रितों को 750 रुपये का भुगतान करना होगा। कुल 5 राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS) हैं, जो हिमाचल प्रदेश की शिमला पहाड़ियों में चैल, राजस्थान में अजमेर और धौलपुर तथा कर्नाटक में बेलगाम व बेंगलुरु में स्थित हैं।
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 का आयोजन 13 दिसंबर को पेपर एवं पेपर (OMR) मोड में किया जाएगा। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। आरएसएम प्रवेश परीक्षा देश भर के 63 जिलों में बनाए गए केंद्रों पर कराई जाएगी। अधिक जानकरी के लिए https://exams.nta.nic.in/rmscet/ पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरएसएस सीईटी 2026 ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं: