Abhay Pratap Singh | October 14, 2026 | 01:45 PM IST | 2 mins read
एचपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट हॉल टिकट 2026 यूजर आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। आयोग की घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट https://hppsc.hp.gov.in/ पर जाकर एचपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 जांच सकेंगे।
एचपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट हॉल टिकट 2026 यूजर आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। शारीरिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ प्रवेश पत्र में उल्लिखित दस्तावेज/ सामग्री लानी होगी। फिजिकल टेस्ट 22 अक्टूबर से शुरू होगी और 1 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी।
पीईटी-पीएसटी में सफल उम्मीवार ही लिखित परीक्षा में लिखित परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। एचपीपीएससी ने एचपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि की घोषणा नहीं की है। परीक्षा दिसंबर 2026 में फिजिकल टेस्ट खत्म होने के बाद आयोजित किए जाने की उम्मीद है।
एचपी पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
एचपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी हॉल टिकट 2026 में कैंडिडेट्स का नाम, जन्मतिथि, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।
पीएसटी और पीईटी अलग-अलग जिलों में निर्धारित ग्राउंड पर होंगे। जिले के अनुसार शेड्यूल नीचे सारणी में जांच सकते हैं:
| जिला | फिजिकल टेस्ट डेट्स |
|---|---|
| किन्नौर | 22 अक्टूबर से 23 अक्टूबर, 2026 |
| चंबा | 2 नवंबर से 6 नवंबर, 2026 |
| ऊना | 13 नवंबर से 16 नवंबर, 2026 |
| मंडी (पंडोह ग्राउंड) | 19 नवंबर से 28 नवंबर, 2026 |
| कांगड़ा (धर्मशाला) | 20 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 |
डाक अधिकारियों ने याचिकाकर्ता को सूचित किया कि नई दिल्ली में कार्यालय 11 सितंबर से 13 सितंबर तक 18वें ब्रिक्स सम्मेलन के कारण बंद थे। RSSB Lab Assistant 2026 DV: आरएसएसबी लैब असिस्टेंट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल जारी, 272 उम्मीदवार... Read more at: https://hindinews.careers360.com/rssb-lab-assistant-document-verification-schedule-2026-rssbrajasthangovin
Press Trust of India