NEET PG 2026 Exam Day Guidelines: नीट पीजी परीक्षा कल, एग्जाम डे गाइडलाइंस, रिपोर्टिंग टाइमिंग्स जानें
Saurabh Pandey | August 29, 2026 | 02:42 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी परीक्षा सेंटर का सही पता और लोकेशन एडमिट कार्ड पर दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से कम से कम एक दिन पहले परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग काउंटर पर जाकर उन्हें देख लें या उनकी पुष्टि कर लें।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा नीट पीजी 2026 परीक्षा का आयोजन कल 30 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के दिन किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
नीट पीजी परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर काफी पहले पहुंचना होगा और सभी जरूरी दस्तावेज तय फॉर्मेट में साथ लाने चाहिए।
NEET PG 2026 Exam Guidelines: रिपोर्टिंग टाइम
परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले रिपोर्टिंग काउंटर बंद हो जाएगा। रिपोर्टिंग पॉइंट पर देर से आने वाले उम्मीदवारों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, भले ही वे परीक्षा स्थल के परिसर में पहुंच गए हों। उम्मीदवारों को सुबह 7 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी, उसी समय परीक्षा के लिए पंजीकरण भी शुरू हो जाएगा।
नीट पीजी परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 8:30 बजे बंद हो जाएगा। उम्मीदवारों को सुबह 8:45 बजे से अपने लॉगिन तक पहुंच प्रदान की जाएगी, जबकि परीक्षा निर्देशों को पढ़ने के लिए लॉगिन विंडो सुबह 8:50 बजे खुलेगी।
NEET PG 2026 Exam Guidelines: एग्जाम डे गाइडलाइंस
- नीट पीजी 2026 परीक्षा के उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड और पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या आधार कार्ड जैसे वैलिड फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
- उम्मीदवारों को भारतीय चिकित्सा परिषद (MCI) या संबंधित राज्य चिकित्सा परिषद (SMC) द्वारा जारी पंजीकरण प्रमाण पत्र भी साथ लाना होगा। नीट पीजी परीक्षा में बैठने वाले विदेशी नागरिकों को अपना पासपोर्ट और अपने देश में चिकित्सक होने का वैलिड प्रमाण लाना होगा।
- उम्मीदवारों को सुबह 8:30 बजे तक ही परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति होगी।
- निर्धारित समय के बाद आने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- फर्जीवाड़े को रोकने के लिए परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों की पहचान सत्यापित की जाएगी।
- सत्यापन प्रक्रिया की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी की जाएगी।
NEET PG 2026 Exam: परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं
- इलेक्ट्रॉनिक उपकरण - फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस।
- स्टेशनरी सामग्री - पेन, पेंसिल, इरेजर, नोटपैड, किताबें।
- आभूषण और एक्सेसरीज - गहने, धातु की वस्तुएं, बैग, पाउच, वॉलेट, टोपी, बेल्ट।
- खाद्य पदार्थ - घर का बना खाना, स्नैक्स, कोल्ड ड्रिंक्स या पानी की बोतल।
अगली खबर
]FMGE 2026: एनबीईएमएस अक्टूबर में अतिरिक्त फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम आयोजित करेगा, अधिसूचना जारी
बोर्ड ने घोषणा की है कि वह अक्टूबर के आखिर तक एक अतिरिक्त 'फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन' (एफएमजीई) आयोजित करेगा। एनबीईएमएस ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर अधिसूचना जारी कर दी है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा