NEET PG 2025 Registration: नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म आज होगा जारी, जानें टाइमिंग, जरूरी दस्तावेज, एग्जाम डेट
Santosh Kumar | April 17, 2025 | 08:51 AM IST | 2 mins read
देश में मेडिकल एमडी, एमएस या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनबीई द्वारा एनईईटी पीजी परीक्षा आयोजित की जाती है।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) आज यानी 17 अप्रैल को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (नीट पीजी) 2025 परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जारी करेगा। योग्य उम्मीदवार नीट पीजी 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के जरिए आवेदन पत्र भर सकेंगे। एनबीईएमएस नीट पीजी 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 7 मई तय की गई है।
NEET PG 2026: Answer Key & Scorecard OUT: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
नीट पीजी 2025 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3500 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2500 रुपये है।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा 6,102 सरकारी, निजी, डीम्ड, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में लगभग 26.168 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी), 13, 649 मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) और 922 पीजी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
NEET PG 2025 Exam Date: नीट पीजी एग्जाम डेट, पैटर्न
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, ‘एनबीईएमएस 15 जून, 2025 को दो शिफ्ट में कंप्यूटर आधारित प्लेटफॉर्म पर नीट पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करेगा।’ वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 15 जुलाई, 2025 को घोषित किया जाएगा।
परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक होगी। परीक्षा पैटर्न की बात करें तो यह 3 घंटे और 30 मिनट के लिए ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
नीट पीजी परीक्षा अंग्रेजी में आयोजित की जाती है और इसमें आमतौर पर 200 प्रश्न होते हैं और कुल 800 अंक होते हैं। प्रश्न पत्र तीन खंडों में विभाजित है, यानी खंड A, B और C। परीक्षा में प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होते हैं।
NEET PG 2025 Registration: आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
एनबीई नीट पीजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करते समय, उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और जानकारी पहले से तैयार रखनी चाहिए। नीचे दी गई सूची में बताया गया है कि उम्मीदवारों को क्या चाहिए होगा-
- मोबाइल नंबर और वैध ईमेल आईडी
- स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर
- वैध आईडी प्रमाण
- इंटर्नशिप पूरा होने का प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- PwD प्रमाण पत्र (लागू हो)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार