NEET Paper Leak 2026: ईमानदार छात्रों के साथ नहीं होगा अन्याय', पेपर लीक के आरोपों के बीच NTA का बड़ा आश्वासन
Saurabh Pandey | May 11, 2026 | 04:00 PM IST | 3 mins read
परीक्षा एजेंसी ने कहा कि लाखों ईमानदार छात्रों की मेहनत बेकार नहीं जाएगी। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर शिक्षा मंत्रालय के परामर्श से पारदर्शी कदम उठाए जाएंगे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राजस्थान स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) द्वारा नीट यूजी 2026 के संबंध में की जा रही जांच और कथित अनियमितताओं की खबरों पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है। एनटीए का तरफ से कहा गया है कि मामले की फिलहाल जांच चल रही है और संबंधित एजेंसियां समय रहते तथ्यों का पता लगा लेंगी। एनटीए जांच के बारे में कोई पूर्वधारणा नहीं बनाएगा और न ही इसके संभावित परिणाम का अनुमान लगाएगा। एजेंसियां जो भी निष्कर्ष निकालेंगी - जिनमें आगे की कार्रवाई की आवश्यकता वाले निष्कर्ष भी शामिल हैं, उनकी पारदर्शी तरीके से जांच की जाएगी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सार्वजनिक किया जाएगा।
एनटीए ने मुख्य रूप से निम्नलिखित बातें रिकॉर्ड पर रखी हैं-
- सुरक्षा का दावा - 3 मई 2026 को आयोजित परीक्षा पूरी सुरक्षा के साथ संपन्न हुई थी। प्रश्नपत्रों को GPS वाहनों में ले जाया गया था और केंद्रों पर AI मॉनिटरिंग, बायोमेट्रिक सत्यापन और 5G जैमर्स जैसे कड़े इंतजाम थे।
- शिकायत और जांच - परीक्षा के चार दिन बाद 7 मई की शाम को एनटीए को गड़बड़ी के इनपुट्स मिले, जिन्हें 8 मई की सुबह स्वतंत्र जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दिया गया। हालिया गिरफ्तारियां उसी जांच का हिस्सा हैं।
- सहयोग का वादा - एनटीए ने जांच एजेंसियों की सराहना की है और कहा है कि वे तकनीकी सहायता और डेटा प्रदान कर पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं।
- छात्रों को आश्वासन - एजेंसी ने कहा कि लाखों ईमानदार छात्रों की मेहनत बेकार नहीं जाएगी। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर शिक्षा मंत्रालय के परामर्श से पारदर्शी कदम उठाए जाएंगे।
NEET Paper Leak 2026: एसओजी की कार्रवाई और गिरफ्तारियां
इस मामले में राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने अब तक देहरादून, सीकर और झुंझुनूं से 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सीकर में एक कोचिंग से जुड़े करियर काउंसलर को भी गिरफ्तार किया गया है। जांचकर्ता अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह दस्तावेज महज एक सटीक 'अनुमान' (Guess Paper) था या परीक्षा से पहले नीट के प्रश्न बैंक (Question Bank) के वास्तविक लीक होने का सबूत है।
neet 2026 irregularities rajasthan: गेस पेपर वायरल
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट' (NEET UG-2026) एक बार फिर विवादों के घेरे में है। राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) की जांच में परीक्षा की शुचिता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। जांच में सामने आया है कि परीक्षा से करीब 42 घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर एक 'गेस पेपर' वायरल हो गया था, जिसके 100 से अधिक प्रश्न वास्तविक परीक्षा के जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान खंडों से मेल खाते हैं।
मीडिया रिपोर्टों और जांच में यह बात सामने आई है कि यह कथित गेस पेपर कोई साधारण अनुमान नहीं था। इसे छात्रों और बिचौलियों के बीच 20,000 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की भारी भरकम राशि में बेचा गया। परीक्षा की पूर्व संध्या तक इस पेपर की प्रतियां चोरी-छिपे 30,000 रुपये में भी बांटी जा रही थीं। जांच में पाया गया कि यह पेपर "Forwarded many times" लेबल के साथ व्हाट्सएप ग्रुपों और पीजी हॉस्टल्स में तेजी से फैलाया गया था।
अगली खबर
]NTA Exams 2026: एनटीए ने जिपमैट व स्वयं जनवरी सत्र की परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 मई तक बढ़ाई
यह फैसला पिछली निर्धारित समय सीमा खत्म होने के बाद, कई छात्रों से मिले अनुरोधों के आधार पर लिया गया है। जिन पात्र उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए अब तक अप्लाई नहीं किया है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in से आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 3 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच