Trusted Source Image

AIIMS INI CET Admit Card 2026: आईएनआई सीईटी जुलाई एडमिट कार्ड aiimsexams.ac.in पर जारी, परीक्षा 16 मई को

Abhay Pratap Singh | May 9, 2026 | 07:44 PM IST | 2 mins read

एम्स आईएनआई सीईटी हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एम्स आईएनआई सीईटी हाल टिकट 2026 एक अनिवार्य दस्तावेजदस्तावेज है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एम्स आईएनआई सीईटी हाल टिकट 2026 एक अनिवार्य दस्तावेजदस्तावेज है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने जुलाई 2026 सत्र के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पोर्टेंस कंबाइंड एंट्रेंस टेस्ट (INI CET) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

एम्स आईएनआई सीईटी हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार आईएनआई सीईटी जुलाई 2026 एडमिट कार्ड में नाम, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश जांच सकते हैं।

आईएनआई सीईटी जुलाई 2026 परीक्षा का आयोजन एम्स दिल्ली द्वारा 16 मई को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी आदि सहित एडमिट कार्ड में उल्लिखित अन्य दस्तावेज लाने होंगे। एम्स किसी भी कैंडिडेट को ऑफलाइन माध्यम में हॉल टिकट उपलब्ध नहीं कराएगा।

Also readUGC NET June 2026 Registration: यूजीसी नेट जून रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 मई, एनटीए ने एडवाइजरी की जारी

AIIMS INI CET एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जिसके माध्यम से शीर्ष स्तर के संस्थानों में मेडिकल और डेंटल स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों, जैसे MD, MS, DM, MCh और MDS में प्रवेश दिया जाता है। इन संस्थानों में 19 AIIMS परिसर, JIPMER पुडुचेरी, PGIMER चंडीगढ़, NIMHANS बेंगलुरु और SCTIMST त्रिवेंद्रम शामिल हैं।

आईएनआई सीईटी जुलाई 2026 परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी, जिसमें 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी। प्रत्येक सही प्रश्न के लिए 1 अंक दिए जाएंगे जबकि गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

INI CET July 2026 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आईएनआई सीईटी जुलाई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • जुलाई सेशन - आईएनआई सीईटी एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडों में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एम्स आईएनआई सीईटी जुलाई एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट निकालें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications