Trusted Source Image

JEE Main Registration 2027: जेईई मेन सेशन 1 रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होने की उम्मीद, आवश्यक दस्तावेज रखें तैयार

Abhay Pratap Singh | October 21, 2026 | 06:36 PM IST | 2 mins read

जेईई मेन का आयोजन दो सत्रों (जनवरी व अप्रैल) में सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में बीटेक, बीआर्क और बीप्लानिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाता है।

Back

JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)

Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.

Try Now
एनटीए जेईई मेन सेशन 1  2027 परीक्षा एनटीए द्वारा 22 से 30 जनवरी, 2027 तकक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एनटीए जेईई मेन सेशन 1 2027 परीक्षा एनटीए द्वारा 22 से 30 जनवरी, 2027 तकक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) जनवरी 2027 सेशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही शुरू किए जाने की उम्मीद जताई गई है। एनटीए द्वारा आवेदन लिंक सक्रिय किए जाने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April 

Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series

Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths

Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's

वर्ष 2025 या 2026 में कक्षा 12 या समकक्ष परीक्षा पास करने वाले या 2027 में क्वालिफाइंग परीक्षा दे रहे कैंडिडेट जेईई मेन जनवरी 2027 के लिए पात्र हैं। जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन फीस जनरल के लिए 1000 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस पुरुष व महिला के लिए क्रमशः 900 रुपये व 800 रुपये तथा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी के लिए 500 रुपये है।

NTA JEE Main 2027: आवश्यक दस्तावेज

जेईई मेन जनवरी 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड (पहचान पत्र)
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • कक्षा 10 की मार्कशीट / सर्टिफिकेट
  • कक्षा 12 की मार्कशीट / / एडमिट कार्ड
  • कैटेगरी सर्टिफिकेट (जनरल-ईडब्ल्यूएस / ओबीसी-एनसीएल / एससी / एसटी)
  • नेट बैंकिंग/डेबिट/क्रेडिट कार्ड/ यूपीआई।
  • स्कैन की गई फोटो व हस्ताक्षर।

Also readVITEEE 2027 Application: वीआईटीईईई रजिस्ट्रेशन विंडो viteee.vit.ac.in पर ओपन, जानें प्रक्रिया, लास्ट डेट

जेईई मेन का आयोजन दो सत्रों (जनवरी व अप्रैल) में सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में बीटेक, बीआर्क और बीप्लानिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाता है। NITs और IIIT में इंजीनियरिंग प्रोग्राम में प्रवेश के लिए 12वीं में न्यूनतम 75% अंक होने चाहिए या अपने-अपने बोर्ड के टॉप 20 परसेंटाइल में रैंक होना चाहिए। एससी और एसटी कैटेगरी के छात्रों के लिए कम से कम 65% अंक निर्धारित है।

टेंटेटिव शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2027 सेशन 1 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अक्टूबर के आखिर में शुरू होगी और नवंबर में बंद हो जाएगी। एनटीए द्वारा 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी, 2027 को जेईई मेन सेशन 1 2027 परीक्षा आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी जेईई मेन जनवरी 2027 ब्रोश्चर में जांच सकेंगे।

JEE Main 2027 Registration Link: आवेदन प्रक्रिया

जेईई मेन 2027 रजिस्ट्रेशन के लिए इन चरणों का पालन कर सकेंगे:

  • एनटीए जेईई की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘जेईई मेन 2027 जनवरी - रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, फीस जमा करें और सबमिट करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]