Trusted Source Image

UGC NET June 2026 Registration: यूजीसी नेट जून रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 20 मई, एनटीए ने एडवाइजरी की जारी

Abhay Pratap Singh | May 7, 2026 | 02:36 PM IST | 2 mins read

यूजीसी नेट जून 2026 आवेदन फॉर्म में विवरण संशोधन सुविधा 22 से 24 मई तक उपलब्ध रहेगी।

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 से 30 जून तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 से 30 जून तक आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यूजीसी नेट जून 2026 (UGC NET June 2026) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 मई को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एनटीए ने 7 मई को यूजीसी नेट 2026 परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया -

  • निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करके, ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें और जमा करें।
  • पुष्टि पृष्ठ को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान से पहले ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांचने की सलाह दी गई है, क्योंकि बाद में किसी भी प्रकार के बदलाव की अनुमति नहीं होगी। शुल्क भुगतान के बाद ही उम्मीदवारों की आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।”

Also readCSIR UGC NET December 2025 Certificate: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सर्टिफिकेट जारी, डाउनलोड करें

एनटीए ने आधिकारिक सूचना में कहा, “उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियां, जैसे नाम, माता-पिता का नाम, श्रेणी, PwD स्थिति, स्क्राइब आवश्यकता, चुने गए विषय और परीक्षा शहर की प्राथमिकताओं को ध्यानपूर्वक जांच लें। अंतिम सबमिशन से पहले सुनिश्चित कर लें कि सभी विवरण सही और पूर्ण हैं।”

यूजीसी नेट जून 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू है। आवेदन फॉर्म में विवरण संशोधन सुविधा 22 से 24 मई तक उपलब्ध रहेगी। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा 22 से 30 जून तक आयोजित की जाएगी। सिटी स्लिप 10 जून तक और एडमिट कार्ड 15 जून तक जारी किए जाएंगे।

UGC NET June 2026 Application Form: आवेदन प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन ककरके यूजीसी नेट जून 2026 आवेदन पत्र भर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • यूजीसी नेट जून 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क जमा करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications