Abhay Pratap Singh | May 7, 2026 | 02:18 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सीजी एमएससी नर्सिंग हाल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने शैक्षणिक सत्र 2026 में एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा (MSCN26) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
सीजी व्यापम एमएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सीजी एमएससी नर्सिंग हाल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना अनिवार्य है।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 14 मई, 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना चाहिए, जिससे उनका सत्यापन एवं फ्रिक्सिंग किया जा सके।
नोटिस में कहा गया कि, परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर सुबह 10:00 से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट केवल एक तरफ प्रिंट करें, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा हो जाएगी। परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
सीजी व्यापम एग्जाम ड्रेस कोड के अनुसार, छात्रों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आने की सलाह दी गई है। फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनने पर रोक है। परीक्षा के प्रथम आधा घंटा एवं आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।
धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा। निर्देशों का पालन न करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित किया जाएगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कार्रवाई की जाएगी तथा उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर जाएं और एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें। फिर, ‘एमएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 एडमिट का’ लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से प्रवेश पत्र डाउनलोड करें व प्रिंट निकाल लें।