NEET MDS Result 2026: नीट एमडीएस रिजल्ट जारी, natboard.edu.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Saurabh Pandey | June 2, 2026 | 06:37 PM IST | 1 min read
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस (NBEMS) ने नीट एमडीएस 2026 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर अपनी यूजर आईडी से लॉगिन करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और सफल अभ्यर्थी एमसीसी (MCC) काउंसलिंग के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट - मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2026) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को अपना नीट एमडीएस रिजल्ट देखने के लिए पोर्टल पर अपनी वैलिड यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस वर्ष नीट एमडीएस परीक्षा के लिए 30,000 से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसके स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का रोल नंबर, एप्लीकेशन आईडी, 960 में से प्राप्त कुल अंक और ऑल इंडिया रैंक (AIR) जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं।
NEET MDS Result 2026: 2 मई को आयोजित हुई थी परीक्षा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, NEET MDS 2026 परीक्षा का आयोजन 2 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में किया गया था। बोर्ड द्वारा जारी की गई मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों के रोल नंबर, उनके द्वारा प्राप्त अंक और रैंक का पूरा विवरण दिया गया है।
NEET MDS 2026 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर "Result" लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी वैलिड यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- अब आपका नीट एमडीएस 2026 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीट एमडीएस स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
Also read NEET Exam: नीट परीक्षा 2027 से सीबीटी मोड में कराई जाएगी, एनटीए ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी
NEET MDS Result 2026: एमसीसी आयोजित करेगा काउंसलिंग
इस प्रवेश परीक्षा में क्वालीफाई करने वाले सफल उम्मीदवार अब आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। नीट एमडीएस काउंसलिंग का आयोजन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा किया जाएगा। आपको बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से देश की प्राइवेट और डीम्ड डेंटल यूनिवर्सिटीज में 50% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीटों और 50% स्टेट कोटा सीटों पर एडमिशन दिया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल