NEET MDS Counselling 2026: नीट एमडीएस काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग डेट बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जारी
Santosh Kumar | August 20, 2026 | 05:21 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जबकि फीस पेमेंट की सुविधा उसी दिन शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट एमडीएस 2026 काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव किया है। एमसीसी ने राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की डेट बढ़ा दी है। काउंसलिंग की प्रक्रिया 50% ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) सीटों के साथ-साथ डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और एएफएमएस संस्थानों की 100% सीटों के लिए जारी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर संशोधित शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस पेमेंट की प्रक्रिया 18 से 29 अगस्त तक चलेगी। उम्मीदवार 29 अगस्त को दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जबकि फीस पेमेंट की सुविधा उसी दिन शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
NEET MDS Counselling 2026: चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 29 अगस्त तक
चॉइस फिलिंग विंडो 19 से 30 अगस्त तक खुली रहेगी। चॉइस लॉकिंग की सुविधा 29 अगस्त को शाम 6 बजे से 30 अगस्त को रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 31 अगस्त से 1 सितंबर तक होगी।
राउंड-1 रिजल्ट 2 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट होगी, उन्हें 3 से 11 सितंबर के बीच रिपोर्टिंग/जॉइनिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों के डेटा वेरिफिकेशन 12 से 13 सितंबर तक किया जाएगा।
NEET MDS Counselling 2026: काउंसलिंग संबंधी निर्देश
उम्मीदवार पोर्टल पर लॉग इन करें और अपनी पसंद को ध्यान से भरें। नीट एमडीएस काउंसलिंग के लिए ऑफिशियल पोर्टल पर एक कैंडिडेट यूजर गाइड भी उपलब्ध कराई गई है, जिसमें पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप बताई गई है।
उम्मीदवार किसी भी बदलाव के बारे में अपडेट के लिए नियमित रूप से mcc.nic.in चेक करें। काउंसलिंग प्रक्रिया 4 राउंड में होगी। योग्य उम्मीदवार समय पर प्रक्रिया पूरी करके अपनी पसंद की सीट हासिल कर सकते हैं।
अगली खबर
]Uttarakhand NEET UG Counselling 2026: उत्तराखंड नीट काउंसलिंग राउंड 1 के लिए पंजीकरण व चॉइस फिलिंग की डेट बढ़ी
उम्मीदवार अब 24 अगस्त तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह काउंसलिंग एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही है। उत्तराखंड नीट काउंसलिंग राउंड 1 का संशोधित शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच