NEET MDS 2026 City Slip: नीट एमडीएस सिटी स्लिप natboard.edu.in पर जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें, परीक्षा 2 मई को
Abhay Pratap Singh | April 22, 2026 | 04:34 PM IST | 1 min read
नीट एमडीएस सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) 2026 परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर नीट एमडीएस 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट एमडीएस सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नीट एमडीएस परीक्षा 2026 शहर सूचना पर्ची में उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र का पूरा पता व रिपोर्टिंग टाइम अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में जांच सकेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,नीट एमडीएस 2026 परीक्षा 2 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए नीट एमडीए एडमिट कार्ड 2026 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा। हाल टिकट के साथ परीक्षा केंद्र पर एक मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा। नीट एमडीएस रिजल्ट 2 जून, 2026 को घोषित किया जाएगा।
Also read NEET UG City Slip 2026: नीट यूजी सिटी स्लिप neet.nta.nic.in पर जारी, एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट जानें
नीट एमडीएस एडमिट कार्ड में नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पता, श्रेणी, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग समय, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा दिवस दिशानिर्देश जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। नीट एमडीएस परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 3 घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी।
एनबीईएमएस ने अपनी आधिकारिक एनएटी वेबसाइट natboard.edu.in पर नीट एमडीएस 2026 का डेमो टेस्ट डेमो टेस्ट शुरू कर दिया है। नीट एमडीएस 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब डेमो टेस्ट को एक्सेस कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एनबीई की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
NBEMS NEET MDS City Slip 2026: डाउनलोड करें
नीट एमडीएस 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:
- एनबीई की वेबसाइट https://nbe.edu.in/ पर जाएं।
- नीट एमडीएस लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- नीट एमडीएस सिटी स्लिप जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल