NEET Fee Refund Portal: नीट फीस रिफंड डेट 7 जुलाई तक बढ़ी, neet.nta.nic.in पर अपडेट करें बैंक अकाउंट डिटेल्स
Santosh Kumar | July 1, 2026 | 07:04 AM IST | 1 min read
एनटीए ने 21 जून को पूरे देश में नीट यूजी रीटेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया। परीक्षा में लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 के लिए फीस रिफंड प्रोसेस के बारे में एक जरूरी अपडेट जारी किया है। उम्मीदवार अब 7 जुलाई तक अपने बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट कर सकते हैं। पहले तय की गई आखिरी तारीख खत्म होने के बाद कई छात्रों के अनुरोध मिलने पर एनटीए ने समय-सीमा बढ़ाने का फैसला किया। नीट फीस रिफंड पोर्टल उन उम्मीदवारों के लिए एक्टिव है, जिन्होंने 3 मई को नीट की मूल परीक्षा दी।
अधिसूचना के अनुसार, एनटीए ने पहले उम्मीदवारों से बैंक अकाउंट की जानकारी मांगी, लेकिन कई लोगों ने गलत अकाउंट नंबर या आईएफएससी कोड डाल दिए।एनटीए ने इन बैंक डिटेल्स को ठीक करने का एक और मौका दिया है।
NEET Fee Refund Portal: नीट फीस रिफंड प्रोसेस
अब एनटीए ने रिफंड पोर्टल 7 जुलाई रात 11:50 बजे तक खुला रखने का फैसला किया है। इस दौरान सभी उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी देख सकते हैं, उसे सही कर सकते हैं, अपडेट कर सकते हैं या कन्फर्म कर सकते हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से अपने पोर्टल में लॉगिन करें। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन पूरा करने के बाद "बैंक अकाउंट डिटेल्स कन्फर्मेशन/अपडेशन" लिंक पर क्लिक करके बैंक जानकारी जमा करें।
NEET Result Date 2026: नीट रिजल्ट की घोषणा जल्द
बैंक डिटेल्स सही होने का प्रमाण देने के लिए चाहें तो कैंसिल्ड चेक भी अपलोड कर सकते हैं। टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन के बाद जमा की गई बैंक जानकारी को अंतिम माना जाएगा। एनटीए ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
एनटीए ने 21 जून को पूरे देश में नीट यूजी रीटेस्ट सफलतापूर्वक आयोजित किया। परीक्षा में लगभग 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। एनटीए अभी नतीजों को अंतिम रूप देने पर काम कर रहा है, जिन्हें जल्द ही घोषित किया जाएगा।
अगली खबर
]NEET Exam: नीट पुनर्परीक्षा के बारे में संसदीय समिति को जानकारी देंगे शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी, कल होगी बैठक
राधाकृष्णन सरकार द्वारा गठित उस उच्च स्तरीय संचालन समिति के अध्यक्ष भी हैं, जिसे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) संबंधी सिफारिशों के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए बनाया गया है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा