Trusted Source Image

NEET Exam: नीट पुनर्परीक्षा के बारे में संसदीय समिति को जानकारी देंगे शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी, कल होगी बैठक

Press Trust of India | June 30, 2026 | 09:19 AM IST | 1 min read

संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षता कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक कर रहे हैं और उनके अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बैठक होगी।

एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह पुनर्परीक्षा के परिणामों के बारे में समिति के सदस्यों को जानकारी देंगे। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह पुनर्परीक्षा के परिणामों के बारे में समिति के सदस्यों को जानकारी देंगे। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के शीर्ष अधिकारी मेडिकल प्रवेश से संबंधित 'नीट-यूजी' की पुनर्परीक्षा से मिले अनुभवों और एनटीए को मजबूत बनाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में संसद की एक समिति को जानकारी देंगे। सूत्रों ने बताया कि के राधाकृषणन भी शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को सुदृढ़ बनाने के लिए किए गए सुधारों के बारे में अवगत कराएंगे।

राधाकृष्णन सरकार द्वारा गठित उस उच्च स्तरीय संचालन समिति के अध्यक्ष भी हैं, जिसे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) संबंधी सिफारिशों के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए बनाया गया है।

RE-NEET 2026: समिति की बैठक 1 जुलाई को

यह समिति 1 जुलाई को होने वाली अपनी बैठक में 'नीट-यूजी' पुनर्परीक्षा प्रक्रिया से मिले अनुभवों की समीक्षा भी करेगी और एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह पुनर्परीक्षा के परिणामों के बारे में समिति के सदस्यों को जानकारी देंगे।

उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को भी संसदीय समिति के समक्ष उपस्थित होने के लिए बुलाया गया है। 3 मई को हुई 'नीट-यूजी' परीक्षा को 'पेपर लीक' की खबरों के बाद सरकार ने रद्द कर दिया था और इसकी पुनर्परीक्षा 21 जून को कराई गई।

Also readRe-NEET Result Date 2026 Live: री-नीट यूजी रिजल्ट कब आएगा? संभावित डेट, फाइनल आंसर की, ऑफिशियल वेबसाइट जानें

समिति की अध्यक्षता मुकुल वासनिक करेंगे

नीट पेपर लीक के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्यक्षता कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक कर रहे हैं और उनके अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बैठक होगी।

इससे पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह समिति के अध्यक्ष थे, लेकिन 21 जून को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही री-नीट यूजी 2026 का रिजल्ट ऑनलाइन मोड में घोषित करेगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications