NEET Cutoff 2025: टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए क्या होगा कट-ऑफ, जानें पिछले 3 वर्षों का डेटा
Santosh Kumar | February 19, 2025 | 06:43 PM IST | 2 mins read
एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा की अवधि 180 मिनट है। नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई, 2025 को 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन विंडो 7 मार्च, 2025 को बंद हो जाएगी। एनटीए 4 मई को नीट यूजी 2025 परीक्षा आयोजित करेगा। देश भर के मेडिकल कॉलेजों द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातक चिकित्सा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल नीट प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।
एनटीए नीट यूजी 2025 कट-ऑफ के आधार पर, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) 15% अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) और 85% राज्य कोटा सीटों के लिए मेडिकल कॉलेजों और अन्य संस्थानों में प्रवेश आयोजित करेगी।
नीट यूजी 2025 परीक्षा की अवधि 180 मिनट है। नीट यूजी 2025 परीक्षा 13 भाषाओं यानी असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।
NEET Cutoff 2025: नीट यूजी कटऑफ के प्रकार
एनटीए 1 मई, 2025 तक नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि नीट यूजी 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं है। परीक्षा पेन और पेपर मोड में और 1 शिफ्ट में आयोजित होगी।
नीट 2025 कटऑफ दो तरह की होती है। पहली क्वालिफाइंग कटऑफ होती है, जो काउंसलिंग के लिए जरूरी न्यूनतम अंकों को दर्शाती है। दूसरी एंट्रेंस कटऑफ होती है, जो कॉलेज में एडमिशन मिलने वाली आखिरी रैंक होती है।
NEET UG 2025 Registration: नीट कटऑफ कई कारकों पर निर्धारित
एनटीए नीट यूजी 2025 रिजल्ट जारी होने के बाद नीट यूजी कटऑफ 2025 जारी की जाएगी। जो उम्मीदवार सरकारी कॉलेजों की कटऑफ जानना चाहते हैं, वे बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं।
पिछले 3 वर्षों के शीर्ष कॉलेजों के कटऑफ इस लेख में आगे दिए गए हैं। उम्मीदवार इसके माध्यम से अपेक्षित नीट कटऑफ 2025 की जांच कर सकेंगे। सरकारी कॉलेजों के लिए नीट कटऑफ कई कारकों पर निर्धारित होते हैं-
- सीटों की कुल संख्या
- नीट परीक्षा में उपस्थित होने वाले कुल आवेदनों की संख्या
- नीट यूजी परीक्षा में उम्मीदवारों का प्रदर्शन
- श्रेणी जिसके अंतर्गत छात्र प्रवेश चाहते हैं
- परीक्षा का कठिनाई स्तर
- पिछले वर्षों के कटऑफ रुझान, आदि।
NEET UG Cutoff 2025: सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस के लिए नीट कट-ऑफ
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पिछले 3 वर्षों में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस प्रवेश के लिए नीट एआईक्यू क्लोजिंग रैंक नीचे दी गई है-
|
मेडिकल कॉलेज का नाम |
नीट 2024 क्लोजिंग रैंक | नीट 2023 क्लोजिंग रैंक | नीट 2022 क्लोजिंग रैंक |
|---|---|---|---|
|
मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली |
145 |
85 |
107 |
|
वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल, नई दिल्ली |
141 |
107 |
129 |
|
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली |
390 |
304 |
217 |
|
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली |
826 |
485 |
550 |
|
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, चंडीगढ़ |
778 |
544 |
313 |
|
सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज, मुंबई |
1010 |
656 |
697 |
|
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ |
1352 |
1097 |
1457 |
|
स्टेनली मेडिकल कॉलेज, चेन्नई |
2121 |
2002 |
4738 |
|
पीटी भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रोहतक |
3843 |
25692 |
7932 |
|
ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जे.जे. ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, मुंबई |
2338 |
1623 |
2045 |
|
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली |
47 |
57 |
61 |
|
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी |
350 |
277 |
302 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम