Santosh Kumar | February 7, 2025 | 07:33 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने घोषणा की है कि नीट यूजी 2025 परीक्षा एक दिन और एक पाली में पेन और पेपर मोड (ओएमआर) में आयोजित की जाएगी।
Predict your NEET 2026 rank instantly! Enter your expected score and get an estimated AIR, percentile, and college admission chances with NEET 2026 Rank Predictor.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जो उम्मीदवार एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से 7 मार्च, 2025 तक नीट यूजी 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं। एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा 4 मई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
NEET 2026: Rank Predictor | College Predictor
NEET 2026: Safe Score for AIIMS Delhi | Expected Cutoff | MBBS Seats in India
नीट यूजी 2025 आवेदन पत्र भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। एनटीए ने घोषणा की है कि नीट यूजी 2025 परीक्षा एक दिन और एक पाली में पेन और पेपर मोड (ओएमआर) में आयोजित की जाएगी।
नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा को ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का फैसला किया है। शिक्षा और स्वास्थ्य मंत्रालयों के बीच चर्चा के बाद 16 जनवरी, 2025 को यह फैसला लिया गया।
नीट 2025 परीक्षा एनटीए द्वारा 4 मई में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में बैठने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के पास कक्षा 12 में कम से कम 50% अंक और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 40% अंक होने चाहिए।
साथ ही 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी अनिवार्य विषय होने चाहिए। एनटीए 1 मई 2025 तक नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड जारी करेगा। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि नीट यूजी रजिस्ट्रेशन 2025 के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं है।
एनटीए नीट यूजी 2025 परीक्षा देश भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी।
उम्मीदवार नीट यूजी पंजीकरण 2025 करने के लिए नीचे दिए गए चरणों की मदद ले सकते हैं-
नीट यूजी 2025 परीक्षा की अवधि 180 मिनट है। नीट यूजी 2025 परीक्षा 13 भाषाओं यानी असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की जाएगी।
एनआईटी दुर्गापुर, आईआईटी खड़गपुर और जादवपुर यूनिवर्सिटी के बाद पश्चिम बंगाल का तीसरा टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज है। इस लेख में एनआईटी दुर्गापुर के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? इसके जानकारी साझा की गई है।
Santosh Kumar