NEET 2026 Safe Score for Dental: डेंटल में प्रवेश के लिए नीट सेफ स्कोर क्या है? अपेक्षित अंक जानें
Abhay Pratap Singh | May 3, 2026 | 07:03 PM IST | 1 min read
शीर्ष सरकारी बीडीएस कॉलेजों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को लगभग 520 से 560 अंक हासिल करने पड़ सकते हैं।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नीट यूजी 2026 परीक्षा आज दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे (दिव्यांग व्यक्तियों के लिए शाम 6:00 बजे) तक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। नीट परीक्षा स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कराई जाती है। डेंटल प्रोग्राम में सफल होने के लिए नीट यूजी में न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करना अनिवार्य है।
सामान्य वर्ग के लिए बीडीएस का अपेक्षित कटऑफ सबसे अधिक रहने की संभावना है। शीर्ष सरकारी बीडीएस कॉलेजों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को लगभग 520 से 560 अंक हासिल करने पड़ सकते हैं, जबकि राज्य कोटा और काउंसलिंग राउंड के आधार पर कई अन्य कॉलेजों में कम अंकों पर भी बीडीएस कोर्स में प्रवेश मिल सकता है।
उत्तीर्ण प्रतिशत सामान्य/ ईडब्व्यूएस वर्ग के लिए 50वां और अन्य पिछड़ा वर्ग/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के लिए 40वां है। नीट यूजी 2026 कटऑफ अंक की घोषणा परीक्षा का कठिनाई स्तर, उम्मीदवारों की संख्या, श्रेणी आरक्षण, कोटा और सीटों की उपलब्धता सहित अन्य कारकों के आधार पर की जाती है। नीट क्वालीफाइंग कटऑफ और बीडीएस कटऑफ दोनों अलग-अलग हैं। कटऑफ अंक नीट यूजी 2026 रिजल्ट के साथ जारी किया जाएगा।
एमएआईडीएस जैसे शीर्ष सरकारी कॉलेजों के लिए यूआर श्रेणी के लिए कटऑफ अंक 560-580+ रहने की उम्मीद है और ओबीसी श्रेणी के लिए यह लगभग 545-565+ अंक होगा। निजी कॉलेजों के लिए कटऑफ यूआर श्रेणी के लिए लगभग 480-530 और ओबीसी श्रेणी के लिए 460-520 रहने की उम्मीद है।
BDS Cut Off for NEET 2026: कैटेगरी-वाइज अपेक्षित कटऑफ
नीट 2026 बीडीएस के लिए अपेक्षित कटऑफ और न्यूनतम अंक पिछले वर्षों के रुझानों के आधार पर निर्धारित किए गए हैं। नीट सारणी में उम्मीदवार बीडीएस (डेंटल) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए नीट यूजी 2026 की अपेक्षित कटऑफ जांच सकते हैं:
| कैटेगरी | अपेक्षित योग्यता कटऑफ अंक 2026 |
|---|---|
| सामान्य/ यूआर | 520 से 560+ |
| ओबीसी | 480 से 540+ |
| एससी | 460 से 500+ |
| एसटी | 420 से 510+ |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी