NCR Recruitment 2026: उत्तर मध्य रेलवे में पायलट आधार सहायक पदों पर भर्ती, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | November 19, 2026 | 12:46 PM IST | 2 mins read
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ और छिवकी स्टेशनों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 'पायलट आधार (M-UTS) सहायक' के 102 पदों पर भर्ती निकाली है।
नई दिल्ली :
उत्तर मध्य रेलवे (NCR) के प्रयागराज मंडल ने चार प्रमुख स्टेशनों पर 'पायलट आधार (M-UTS) सहायक' के कुल 102 पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 26 नवंबर, 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
इसके अलावा इच्छुक उम्मीदवार प्रयागराज, छिवकी, कानपुर और अलीगढ़ स्टेशनों के बुकिंग कार्यालय से सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, फॉर्म उत्तर मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट ncr.indianrailways.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
भरे हुए आवेदन फॉर्म 26 नवंबर, 2026 को दोपहर 1 बजे तक 'वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, वाणिज्य शाखा, डीआरएम कार्यालय, प्रयागराज' अथवा 'स्टेशन निदेशक/उप मुख्य यातायात प्रबन्धक, कानपुर सेंट्रल स्टेशन' के कार्यालय में जमा करने होंगे। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा।
NCR M-UTS Recruitment 2026:आवश्यक दस्तावेज
इस पद के लिए सामान्य नागरिक और सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी दोनों आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास हाई स्कूल (10वीं) का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इसके अलावा, पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी या राशन कार्ड), निवास प्रमाण पत्र और पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र (जिसमें कोई आपराधिक मामला लंबित न हो) जमा करना अनिवार्य है।
कहां और कितने पदों पर होगी नियुक्ति
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह नियुक्ति प्रयागराज मंडल के कुल 4 रेलवे स्टेशनों के लिए की जा रही है। इनमें प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) के लिए 36 पद, कानपुर सेंट्रल (CNB) के लिए 36 पद, अलीगढ़ जंक्शन (ALJN) के लिए 18 पद और प्रयागराज छिवकी (PCOI) स्टेशन के लिए 12 पद निर्धारित किए गए हैं। यह कार्य पूरी तरह से अस्थायी (कॉन्ट्रैक्ट आधारित) होगा, जिसकी अवधि 30 जून, 2027 तक निर्धारित की गई है।
NCR Recruitment 2026: सिक्योरिटी मनी
इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म के साथ उम्मीदवारों को 10,000 रुपये बयाना राशि जमा करनी होगी, जबकि चयन के बाद सामान्य नागरिकों को 1 लाख और सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को 20,000 रुपये सुरक्षा धनराशि के रूप में जमा करने होंगे। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच हेल्पलाइन नंबर 7905257901 पर संपर्क किया जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी