NCHMJEE 2026 Admit card: एनसीएचएम जेईई एडमिट कार्ड exams.nta.nic.in/nchm-jee पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | April 22, 2026 | 09:32 PM IST | 1 min read
एनसीएचएम जेईई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Your Global Hospitality career starts with Emversity. 20+ University partners. 100+ Hiring Partners.
Apply Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (NCHM JEE) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nchm-jee के माध्यम से एनसीएचएम जेईई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: NCHM JEE 2026 Round 2 Seat Allotment Out
NCHM JEE 2026: Complete Guide
Don't Miss: Top Hotel Management Entrance Exams in India
एनसीएचएम जेईई 2026 का आयोजन 25 अप्रैल को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। परीक्षार्थियों को एनसीएचएम जेईई हाल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, क्योंकि इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
NCHMCT JEE Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
उम्मीदवार एनसीएचएम जेईई हाल टिकट में निम्नलिखित विवरण जांच सकते हैं:
- एनसीएचएमसीटी जेईई 2026 रोल नंबर
- उम्मीदवार की श्रेणी
- पिता का नाम
- जन्म तिथि
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर व फोटो
- प्रश्न पत्र का माध्यम
- परीक्षा की तिथि व समय
- आवेदन किए गए पाठ्यक्रम का नाम
- परीक्षण केंद्र संख्या
- परीक्षा केंद्र का नाम व पता
- परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय
परीक्षा दिवस निर्देश के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में पारदर्शी बॉल पॉइंट पेन, पासपोर्ट साइज फोटो और एडमिट कार्ड में दी गई सामग्री लाने की अनुमति है। हालांकि, हैंडबैग, पाठ्यसामग्री, मोबाइल फोन / इयरफोन / माइक्रोफोन / पेजर, लॉग टेबल और इलेक्टॉनिक उपकरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध है।
एनसीएचएम जेईई 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा 120 मिनट की अवधि के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 120 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंग, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए nta.ac.in पर जाएं।
NCHMCT JEE 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करके एनसीएचेम जेईई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nchm-jee पर जाएं।
- ‘NCHM (JEE) - 2026 एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें।
- NCHM JEE 2026 एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा