Abhay Pratap Singh | April 17, 2026 | 03:04 PM IST | 2 mins read
यूकेपीएससी एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती 2024 के तहत दस्तावेज सत्यापन प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।

नई दिल्ली: उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC ) ने अपर निजी सचिव (APS) परीक्षा 2024 में सफल उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11, 12, 13 और 14 मई, 2026 तक ‘परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार’ में आयोजित किया जाएगा।
यूकेपीएससी एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती 2024 के तहत दस्तावेज सत्यापन का आयोजन प्रत्येक दिन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम सत्र सुबह 11:00 बजे और द्वितीय सत्र दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। आयोग ने डीवी में शामिल होने के लिए पात्र 725 उम्मीदवारों के रोल नंबर आधिकारिक नोटिस में उपलब्ध करा दिए हैं।
नोटिस के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम के तहत अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में किए गए दावों का उनके मूल दस्तावेजों से मिलान किया जाएगा। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय अपलोड किए गए शैक्षणिक मार्कशीट व सर्टिफिकेट, आरक्षण प्रमाणपत्र सहित डॉक्यूमेंट की मूल प्रति लानी होगी। हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर प्रतिबंध है।”
आयोग ने बताया कि, निर्धारित तिथि में दस्तावेज सत्यापन नहीं कराने या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होने पर अंतिम चयन परिणाम के लिए विचार नहीं किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के बाद जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज अपूर्ण पाए गए, उन्हें 10 मई, 2026 तक ईमेल आईडी soexamthree@gmail.com पर अपने डॉक्यूमेंट भेजना होगा।
यदि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक सही अभिलेख प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो उन्हें दस्तावेज जमा करने के लिए अधिकतम 7 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इसके बाद भी डॉक्यूमेंट जमा न करने पर उनका अंतिम चयन परिणाम में विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूकेपीएससी एपीएस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल की जांच कर सकते हैं: