Abhay Pratap Singh | April 17, 2026 | 01:47 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक दिए जाते हैं, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Mains) 2026 सेशन 2 का परिणाम जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है। एनटीए की घोषणा के बाद उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | Session 1 & 2 Analysis (2026)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन अप्रैल 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या/ जन्म तिथि और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2026 के साथ ही अंतिम उत्तर कुंजी, कटऑफ और अखिल भारतीय रैंक (AIR) की सूची भी जारी करेगा।
अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए +4 अंक दिए जाते हैं, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है।
सेशन 2 जेईई मेन रिजल्ट 2026 में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में विषयवार प्रतिशत, कुल एनटीए स्कोर, एआईआर, श्रेणी रैंक और जेईई एडवांस्ड योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। जेईई मेन अप्रैल 2026 का आयोजन 2 से 8 अप्रैल, 2026 तक किया गया था।
जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट 11 अप्रैल, 2026 को जारी की गई थी, जिस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 13 अप्रैल तक का समय दिया गया था। समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार, जेईई मेन 2026 अप्रैल सत्र के परिणाम 20 अप्रैल, 2026 तक घोषित होने की उम्मीद है। जेईई मेन 2026 परीक्षा में सफल 2.5 लाख उम्मीदवार ही जेईई एडवांस 2026 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। नवीनतम अपडेट के लिए nta.ac.in पर विजिट करें।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार जेईई मेन 2026 सेशन 2 स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: