Trusted Source Image

SWAYAM 2026 January: स्वयं जनवरी सेमेस्टर के लिए पंजीकरण आज से शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया और तिथियां

Abhay Pratap Singh | April 15, 2026 | 07:52 PM IST | 1 min read

स्वयं जनवरी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन में समय-सीमा के भीतर सुधार का मौका भी दिया जाएगा।

स्वयं जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
स्वयं जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जनवरी 2026 सत्र के लिए स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) 2026 की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/swayam/ पर जाकर 15 अप्रैल से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।

स्वयं जनवरी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये प्रति कोर्स (अतिरिक्त कोर्स के लिए 600 रुपये प्रति कोर्स) तथा सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल/ अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रति कोर्स 500 रुपये (अतिरिक्त कोर्स के लिए 400 रुपये प्रति कोर्स) का भुगतान करना होगा।

SWAYAM January 2026 Registration: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार स्वयं जनवरी 2026 सेशन के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन पत्र भर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://exams.nta.nic.in/swayam/ पर विजिट करें।
  • फिर, ‘स्वय जनवरी 2026 सेमेस्टर रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और जनरेट लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Also readNCET Admit Card 2026: नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट एडमिट कार्ड exams.nta.nic.in/ncet जारी, 17-18 अप्रैल को एग्जाम

स्वयं जनवरी 2026 परीक्षा हाइब्रिड मोड (कंप्यूटर-आधारित परीक्षा और पेन व पेपर) में आयोजित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in पर विजिट करें और स्वयं जनवरी 2026 बुलेटिन की जांच कर सकते हैं।

SWAYAM January 2026 Schedule: तिथियां

नीचे सारणी में उम्मीदवार स्वयं जनवरी 2026 सेमेस्टर शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:

कार्यक्रमतिथियां
ऑनलाइन आवेदन15 अप्रैल से 11 मई, 2026 तक
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि12 मई, 2026
आवेदन सुधार विंडो13 मई से 15 मई, 2026 तक
सिटी इंटिमेशन स्लिप-
एडमिट कार्ड-
स्वयं जनवरी 2026 एग्जाम17, 18, 19, 20 और 21 जून, 2026
परीक्षा अवधि180 मिनट
वेबसाइट

https://exams.nta.nic.in/

https://exams.nta.nic.in/swayam/

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications