NCERT Admit Card 2026: एनसीईआरटी नॉन टीचिंग पदों के लिए एडमिट कार्ड ncert.nic.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | March 19, 2026 | 04:10 PM IST | 2 mins read
एनसीईआरटी नॉन टीचिंग एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा का नाम, अपना नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय आदि की जानकारी को अच्छे से जांच लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने ग्रुप ए, बी और सी पदों के लिए गैर-शिक्षण भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तिथि, शिफ्ट का समय और परीक्षा केंद्र जैसी जरूरी जानकारी शामिल है।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा का नाम, अपना नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय आदि की जानकारी को अच्छे से जांच लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं।
NCERT Group A,B,C Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर 'NCERT Group A B C Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
NCERT Group A, B, C Exam: परीक्षा तिथि
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा 24, 25 और 27 मार्च को निर्धारित है। इस भर्ती अभियान में लेवल 2 से 12 तक के पद शामिल हैं। सीबीटी परीक्षा तीन निर्धारित दिनों में अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहचान पत्र के साथ एडमिट कार्ड की मुद्रित प्रति अवश्य ले जानी होगी।
NCERT Group A, B, C Admit Card 2026: रिक्तियों की संख्या
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 173 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें लेवल 10 से 12 में 9 पद, लेवल 6 से 8 में 26 पद और लेवल 2 से 5 में 138 पद शामिल हैं।
अगली खबर
]RPSC AE Mains Admit Card 2024: आरपीएससी एई मेंस एडमिट कार्ड rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, 22 मार्च से एग्जाम
उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपने आरपीएससी एई हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 22 और 23 मार्च, 2026 को विभिन्न विषयों (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कृषि, आदि) के लिए आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल