Abhay Pratap Singh | March 18, 2026 | 10:33 PM IST | 1 min read
सीयूईटी पीजी हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के लिए 24, 25 और 27 मार्च की परीक्षा तिथि के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाकर 18 मार्च से सीयूईटी पीजी हाल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
Also See: CUET PG PYQ's
Online MBA: Admission Process, Fees, Placements, Top Colleges & more
उम्मीदवारों को सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 19 मार्च की सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा 6 मार्च से शुरू है, जो 27 मार्च तक चलेगी। यह परीक्षा कुल 157 विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ से अपना एडमिट कार्ड और उसके साथ दिया गया अंडरटेकिंग डाउनलोड कर लें। साथ ही, उसमें दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।”
सीयूईटी पीजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी तरह की कठिनाई होने या उसमें दी गई जानकारियों में त्रुटि होने पर उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं: