NEET PG Result Cancelled: एनबीईएमएस ने 22 उम्मीदवारों का नीट पीजी का रिजल्ट रद्द किया, जानें लिस्ट
Saurabh Pandey | October 10, 2025 | 08:46 AM IST | 1 min read
बोर्ड ने यह भी कहा है कि प्रभावित अभ्यर्थियों के पिछले वर्षों और इस वर्ष के स्कोरकार्ड अब अमान्य हैं और उनका उपयोग रोजगार, पीजी प्रवेश या किसी भी उच्च शिक्षा के उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने 22 उम्मीदवारों का नीट पीजी परिणाम 2025 रद्द कर दिया है। बोर्ड ने अयोग्य छात्रों की सूची भी जारी की है। कुल 22 छात्रों में से इस वर्ष सबसे ज़्यादा 13 उम्मीदवारों के नीट पीजी परिणाम मुख्य रूप से अनुचित साधनों के इस्तेमाल के कारण रद्द हुए हैं।वर्ष 2024 के 3, 2023 के 4 और 2021 और 2022 के एक-एक उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया गया है।
नीट पीजी रद्द परिणाम सूची की पीडीएफ जारी कर दी गई है। इस सूची में प्रत्येक उम्मीदवार का रोल नंबर, नाम, NEET PG परिणाम स्थिति, सत्र और अयोग्यता का कारण शामिल है।
बोर्ड ने घोषणा की है कि अगर कोई भी परीक्षार्थी नौकरी, पंजीकरण, काउंसलिंग या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपना परिणाम/स्कोरकार्ड प्रस्तुत करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 2.42 लाख उम्मीदवारों में से 1,28,116 (1.28 लाख) योग्य घोषित किए गए। परीक्षा पारदर्शिता पर कानूनी जांच और उत्तर कुंजी सहित पूर्ण प्रश्नपत्रों की मांग वाली याचिका के कारण एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग कार्यक्रम 2025 की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
FMGE Result Cancelled: 11 एफएमजीई रिजल्ट रद्द
एनीटी पीजी उम्मीदवारों के साथ NBEMS ने 2021 और 2025 के बीच विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा (FMGE) में बैठने वाले 11 छात्रों की उम्मीदवारी भी रद्द कर दी है। इन उम्मीदवारों को भी परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते पाया गया था। इस वर्ष पास प्रतिशत में तेज गिरावट दर्ज की। जून 2025 सत्र में 18.61% की उत्तीर्ण दर दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष से लगभग 11% अंक कम थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र