Saurabh Pandey | October 8, 2025 | 04:25 PM IST | 2 mins read
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) शैक्षणिक वर्ष 2025 में पैरा-मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित कर रहा है। जेसीईसीईबी द्वारा परिणाम प्रकाशित होने के बाद, पात्र अभ्यर्थी सीएमएल रैंक और श्रेणी रैंक के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने झारखंड पैरामेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के रिजल्ट के आधार पर फार्मेसी और पैरामेडिकल में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के दूसरे और तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है।
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) शैक्षणिक वर्ष 2025 में पैरा-मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित कर रहा है। जेसीईसीईबी द्वारा परिणाम प्रकाशित होने के बाद, पात्र अभ्यर्थी सीएमएल रैंक और श्रेणी रैंक के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
इस काउंसलिंग में पहले राउंड के माध्यम से प्रवेश ले चुके अभ्यर्थी भी अपना पाठ्यक्रम या संस्थान बदलने के लिए काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
झारखंड पैरामेडिकल काउंसलिंग में शामिल होने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी- I, बीसी- II श्रेणी के उम्मीदवारों को 400 रुपये तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति ( सभी श्रेणियां) के उम्मीदवारों को 250 रुपये काउंसलिंग शुल्क जमा करना होगा।
राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल | काउंसलिंग तिथि |
---|---|
रिक्त सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन | 9 अक्टूबर 2025 |
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प भरने की तिथि | 9 अक्टूबर 2025 |
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प भरने की अंतिम तिथि | 13 अक्टूबर 2025 |
भरे गए विकल्पों में आवश्यकतानुसार संशोधन | 14 अक्टूबर 2025 |
अंतरिम सीट आवंटन पत्र जारी करने की तिथि | 16 अक्टूबर 2025 से 25 अक्टूबर 2025 |
संबंधित संस्थान में प्रमाणपत्र/दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश | 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 |
राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल | काउंसलिंग तिथि |
---|---|
रिक्त सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन | 30 अक्टूबर 2025 |
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प भरने की तिथि | 30 अक्टूबर 2025 |
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं विकल्प भरने की अंतिम तिथि | 3 नवंबर 2025 |
भरे गए विकल्पों में आवश्यकतानुसार संशोधन | 4 नवंबर 2025 |
अंतरिम सीट आवंटन पत्र जारी करने की तिथि | 6 नवंबर 2025 से 12 नवंबर 2025 |
संबंधित संस्थान में प्रमाणपत्र/दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश | 7 नवंबर 2025 से 12 नवंबर 2025 |