NBEMS DNB December 2025: डीएनबी दिसंबर फाइनल परीक्षा पंजीकरण शुरू, natboard.edu.in से करें आवेदन, एग्जाम डेट
Saurabh Pandey | October 23, 2025 | 05:34 PM IST | 2 mins read
डीएनबी फाइनल एक दो-चरणीय परीक्षा है, जिसमें सैद्धांतिक और प्रायोगिक परीक्षा शामिल है। सैद्धांतिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पात्र उम्मीदवार को प्रायोगिक परीक्षा में बैठने की अनुमति है। सैद्धांतिक परीक्षा उत्तीर्ण न कर पाने वाले उम्मीदवारों को सैद्धांतिक परीक्षा में दोबारा बैठना होगा।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) दिसंबर 2025 फाइनल परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in या natboard.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर है।
डीएनबी फाइनल एक दो-चरणीय परीक्षा है, जिसमें सैद्धांतिक और प्रायोगिक परीक्षा शामिल है। सैद्धांतिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पात्र उम्मीदवार को प्रायोगिक परीक्षा में बैठने की अनुमति है। सैद्धांतिक परीक्षा उत्तीर्ण न कर पाने वाले उम्मीदवारों को सैद्धांतिक परीक्षा में दोबारा बैठना होगा।
वे उम्मीदवार जिन्होंने एनबीईएमएस में पंजीकरण के बाद किसी भी एनबीईएमएस मान्यता-प्राप्त संस्थान में डीएनबी प्रशिक्षु के रूप में ट्रेनिंग प्राप्त किया है और 30 जून 2026 तक अपना निर्धारित (एनबीईएमएस द्वारा जारी पंजीकरण पत्र के अनुसार) प्रशिक्षण पूरा कर रहे हैं, वे उसी स्पेशलिटी में डीएनबी फाइनल परीक्षा दे सकते हैं।
DNB Final Exam December 2025: आवेदन शुल्क
|
उम्मीदवार
|
परीक्षा शुल्क (सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक)
|
पंजीकरण शुल्क
|
कुल राशि
|
|---|---|---|---|
|
डीएनबी ट्रेनी
|
5,250 रुपये
|
लागू नहीं
|
5,250 रुपये
|
|
एमडी/एमएस
|
5,250 रुपये
|
1,000 रुपये
|
6,250 रुपये
|
DNB Final Exam December 2025: एडमिट कार्ड डेट
डीएनबी फाइनल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 12 दिसंबर, 2025 से एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
DNB Final Exam December 2025: परीक्षा तिथि
एनबीईएमएस ने दिसंबर 2025 में होने वाली डीएनबी फाइनल थ्योरी परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, डीएनबी फाइनल थ्योरी परीक्षा 18, 19, 20 और 21 दिसंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित माध्यम से आयोजित की जाएगी।
DNB Final Exam December 2025: रिजल्ट विवरण
डीएनबी फाइनल एक क्वालीफाइंग प्राप्त परीक्षा है। डीएनबी फाइनल परीक्षा (सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक) के परिणाम उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण के रूप में घोषित किए जाते हैं। यदि उम्मीदवार परिणाम घोषित होने की तिथि तक अंतरिम रूप से पात्र है, तो उसका परिणाम रोक लिया जाएगा और निर्धारित कट-ऑफ तिथि तक अपेक्षित दस्तावेज प्राप्त होने पर ही पात्र होने की स्थिति में घोषित किया जाएगा। परिणाम एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in पर देखे जा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र