Navodaya Vidyalaya Results 2024: नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 और 9 के परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे
Abhay Pratap Singh | March 25, 2024 | 12:41 PM IST | 2 mins read
जेएनवीएसटी परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) द्वारा कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए जेएनवीएसटी परीक्षा परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। उम्मीद जताई गई है कि कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा का परिणाम मार्च माह के अंत तक जारी होगा। वहीं, कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा रिजल्ट मार्च या फिर अप्रैल माह के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। एनवीएस रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी। जेएनवीएसटी परीक्षा 2024 के माध्यम से छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 और 9 में दाखिला ले सकेंगे।
कक्षा 6 के लिए जेएनवी प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। प्रथम चरण का आयोजन 4 नवंबर 2023 को किया गया, जबकि दूसरे चरण का आयोजन 20 जनवरी 2024 को किया गया था। इसके अलावा कक्षा 9 के लिए जेएनवी एंट्रेंस एग्जाम 10 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी।
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा परिणाम में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, कैटेगरी, जन्मतिथि, जेंडर, ब्लॉक और सेंटर कोड दिया जाएगा। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए प्रत्येक वर्ष जेएनवीएसटी परीक्षा का नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजन किया जाता है।
Also read CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 26 मार्च को होगी बंद, जल्द करें आवेदन
जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी। वहीं, दिव्यांग छात्रों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया था। इसके अलावा जेएनवी कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी। छात्र अधिक जानकारी के लिए जेएनवी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
JNVST Result 2024 Latest Update: डाउनलोड करें
जेएनवी एंट्रेंस एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद निम्नलिखित चरणों का पालन कर आसानी से जेएनवी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “JNVST Class 6th or 9th Result 2024” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- कैंडिडेट का परिणाम स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल में प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी