NCTE 2024: एनसीटीई 4 वर्षीय एकीकृत कोर्स को आईटीईपी में बदलने के लिए मांगे आवेदन, सत्र 2025-26 से होगा बंद
Abhay Pratap Singh | February 7, 2024 | 07:27 PM IST | 1 min read
चार वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम में प्रवेश के लिए अंतिम शैक्षणिक सत्र 2024-2025 होगा। इसके बाद चार वर्षीय एकीकृत कार्यक्रम में कोई नया प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम को एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) में बदलने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। बीए बीएड व बीएससी बीएड कोर्स के लिए संस्थान 5 मार्च 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट ncte.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
एनसीटीई ने कहा कि चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 2024-25 अंतिम शैक्षणिक सत्र होगा। इसके बाद चार वर्षीय एकीकृत प्रोग्राम में कोई नया प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालांकि, पहले से नामांकित छात्रों को अपना कार्यक्रम पूरा करने की अनुमति दी जाएगी।
एनसीटीई द्वारा जिन संस्थानों को मान्यता नहीं दी गई, यदि वे संस्थान इसके लिए आवेदन करते हैं तो उनका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही ऐसे संस्थानों द्वारा भुगतान की गई फीस भी जब्त कर ली जाएगी। बताया गया कि यह पाठ्यक्रम शिक्षकों को नई स्कूल संरचना के चार चरणों के लिए तैयार करेगा।
एनसीटीई ने बताया कि जो संस्थान आईटीईपी में बदलाव चाहते हैं, वे मध्य या माध्यमिक चरण का विकल्प चुन सकते हैं। 4 वर्षीय एकीकृत कार्यक्रमों की मान्यता प्राप्त इकाइयां और धाराएं वही रहेंगी। 4 वर्षीय एकीकृत बीएससी बीएड/बीए बीएड कार्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बंद कर दिया जाएगा।
एनसीटीई ने पिछले शैक्षणिक सत्र के लिए 57 शिक्षक शिक्षा संस्थानों (टीईआई) में आईटीईपी लॉन्च किया था। आईटीईपी दोहरे प्रमुख पाठ्यक्रम बीए बीएड, बीएससी बीएड और बीकॉम बीएड की डिग्रियां प्रदान करता है।
अगली खबर
]ASSEB 2024: असम सरकार ने कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड के विलय को लेकर विधानसभा में एक नया बिल किया पेश
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम (एसईबीए) द्वारा कक्षा 10वीं व असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (एएचएसईसी) द्वारा राज्य में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल