NABARD Office Attendant Admit Card 2024: नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड nabard.org पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | November 13, 2024 | 03:36 PM IST | 2 mins read
नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट ऑनलाइन परीक्षा 21 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में उपस्थित होने वाले पंजीकृत उम्मीदवार नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org के माध्यम से नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट हाल टिकट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि (पासवर्ड) की आवश्यकता होगी। नोटिस में बताया गया कि ऑनलाइन नाबॉर्ड ओए कॉल लेटर 21 नवंबर 2024 तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
इस भर्ती अभियान के तहत विभाग में कुल 108 रिक्त पदों को भरा जाएगा। नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट पंजीकरण प्रक्रिया 2 अक्टूबर को शुरू हुई और 21 अक्टूबर 2024 को समाप्त हुई।
ऑनलाइन परीक्षा 21 नवंबर, 2024 को आयोजित की जाएगी। प्रश्नपत्र में तर्कशक्ति, अंग्रेजी भाषा, सामान्य जागरूकता और संख्यात्मक योग्यता के प्रश्न शामिल होंगे। इसमें 120 अंकों के कुल 120 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट है। अंग्रेजी भाषा को छोड़कर ऑनलाइन परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी।
Also read SBI SCO Admit Card 2024: एसबीआई एससीओ एडमिट कार्ड sbi.co.in पर जल्द, 23 नवंबर को होगी परीक्षा
नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट ऑनलाइन परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई यानी 1/4 अंक काटा जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट सूची के लिए माना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बैंक की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “वर्टिकल आरक्षण” के अंतर्गत आने वाले एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए राज्यवार अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। “क्षैतिज आरक्षण” के तहत आने वाले पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएस/डीआईएस-ईएक्सएस उम्मीदवारों के लिए अखिल भारतीय आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उम्मीदवारों को उनके निवास राज्य/यूटी के अनुसार उन केंद्रों/राज्यों/यूटी में पोस्ट किया जाएगा।
NABARD Office Attendant 2024 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाएं।
- होमपेज पर नाबार्ड ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट लॉगिन विंडो में अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- नाबार्ड ओए एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा और इसे डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार