MPSOS Result 2023: मध्य प्रदेश रुक जाना नहीं कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम जारी, mpsos.nic.in पर देखें रिजल्ट
Santosh Kumar | January 24, 2024 | 04:21 PM IST | 1 min read
छात्र मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल रुक जाना नहीं परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर देख सकते हैं।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल (एमपीएसओएस) ने दिसंबर 2023 सत्र के लिए रुक जाना नहीं परिणाम की घोषणा की है। एमपीएसओएस ने कक्षा 10वीं, 12वीं दोनों के रिजल्ट जारी किए हैं। छात्र मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल रुक जाना नहीं परिणाम 2023 आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर देख सकते हैं।
छात्र रोल नंबर या ओएस रोल नंबर का उपयोग करके परिणाम देख सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने छात्रों के लाभ के लिए प्रोविजनल मार्कशीट भी जारी कर दी है।
MPSOS Result 2023- डाउनलोड प्रक्रिया
एमपीएसओएस रुक जाना नहीं 10वीं 12वीं रिजल्ट 2023 डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिये चरणों का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट mpsosresults.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर एमपीएसओएस रुक जाना नहीं क्लास 10वीं 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक करें और मार्कशीट को सेव करें।
आपको बता दें कि एमपीएसओएस रुक जाना नहीं परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को सफल होने का दूसरा मौका प्रदान करना है। जो छात्र हाईस्कूल या इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल हो जाते हैं उन्हें इस परीक्षा में दूसरा मौका दिया जाता है।
दिसंबर 2023 सत्र के लिए रुक जाना नहीं परीक्षा कक्षा 10वीं के लिए 15 से 26 दिसंबर और कक्षा 12वीं के लिए 13 से 20 दिसंबर के बीच आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in की मदद ले सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी