MPSOS 2024 Admit Card: एमपी 10वीं, 12वीं ओपन स्कूल रुक जाना नहीं, अब लौट चले परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
Santosh Kumar | May 17, 2024 | 05:29 PM IST | 1 min read
एमपीएसओएस 12वीं आरजेएन परीक्षा 20 मई से 7 जून 2024 तक आयोजित की जाएगी। मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल साल में दो बार परीक्षा आयोजित करता है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल (एमपीएसओएस) ने रुक जाना नहीं (आरजेएन) और अब लौट चले (एएलसी) योजना के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
एमपीएसओएस 10वीं, 12वीं ओपन स्कूल रुक जाना नहीं, आ अब लौट चले परीक्षा के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। एमपीएसओएस 10वीं आरजेएन थ्योरी परीक्षा 21 से 31 मई 2024 तक आयोजित की जाएगी, जबकि एमपीएसओएस 12वीं आरजेएन परीक्षा 20 मई से 7 जून 2024 तक आयोजित की जाएगी।
बता दें कि मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल साल में दो बार परीक्षा आयोजित करता है। जून सत्र के बाद, एमपीएसओएस दिसंबर सत्र के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। एमपीएसओएस परीक्षा समय सारणी 2024 की पीडीएफ छात्र ऑनलाइन मोड में डाउनलोड कर सकते हैं।
MPSOS 10th, 12th Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया जानें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एमपीएसओएस 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Admit Card - Ruk Jana Nahi /Aa Ab Laut Chale MAY-JUNE 2024 Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर एमपीबीएसई रोलनंबर /ओएस रोलनंबर, कैप्चा दर्ज करें।
- MPSOS 10th, 12th Admit Card 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसमें दर्ज डिटेल्स को जांचें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल