MPSC Mains Exam 2026 Postpone: एमपीएससी ने 3 अक्टूबर की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की स्थगित, नई तिथियां बाद में
Press Trust of India | September 29, 2026 | 10:52 AM IST | 1 min read
यह फैसला औषधि निरीक्षक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों और आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं की समग्र प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के विरोध के बीच लिया गया।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने कहा कि उसने 3 अक्टूबर को आयोजित होने वाली राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 स्थगित कर दी है। आयोग ने महाराष्ट्र सिविल इंजीनियरिंग मुख्य परीक्षा 2026 और महाराष्ट्र ग्रुप-बी (गैर-राजपत्रित) मुख्य परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है।
इन परीक्षाओं की संशोधित तिथियों की घोषणा अलग से की जाएगी। आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन करने का भी फैसला किया है।
यह फैसला औषधि निरीक्षक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों और आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं की समग्र प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों के विरोध के बीच लिया गया।
एमपीएससी ने कहा कि (वरिष्ठ नौकरशाह वी. राधा की अध्यक्षता वाली) उच्चस्तरीय समिति मौजूदा परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही है। समिति ने कई अभ्यर्थियों और अन्य संबंधित पक्षों के साथ विस्तृत चर्चा की है तथा बेहतर प्रक्रियाओं का भी अध्ययन किया है।
आयोग ने कहा, “आयोग को कई छात्रों, अभिभावकों, छात्र संगठनों और कुछ सम्मानित निर्वाचित प्रतिनिधियों से अभ्यावेदन मिले हैं, जिनमें तीन अक्टूबर से शुरू होने वाली राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 को स्थगित करने का अनुरोध किया गया है।”
महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन ने कहा कि आदर्श परीक्षा व्यवस्था को लेकर समिति की सिफारिशें जल्द आने की संभावना है।
उसने कहा कि इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एमपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026, महाराष्ट्र सिविल इंजीनियरिंग मुख्य परीक्षा 2026 और महाराष्ट्र ग्रुप-बी (गैर-राजपत्रित) मुख्य परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई