MPPSC SFS Mains Answer Key 2026: एमपीपीएससी स्टेट फॉरेस्ट सर्विस मेन्स आंसर की जारी, आपत्ति का मिलेगा मौका
Abhay Pratap Singh | September 30, 2026 | 02:36 PM IST | 2 mins read
एमपीपीएससी एसएफएस मेन्स आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य वन सेवा मुख्य (SFS Mains) परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर एमपीपीएससी एसएफएस मेन्स आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीपीएससी स्टेट फॉरेस्ट सर्विस मेन्स 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। एमपीपीएससी एसएफएस आंसर की ऑब्जेक्शन 2026 लिंक सक्रिय होने की तिथि से 5 दिनों के लिए उपलब्ध रहेगी। इस दौरान आवश्यक क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन कर चुनौती दर्ज कर सकते हैं।
ऑनलाइन आपत्तियां उठाने के लिए प्रति प्रश्न लागू शुल्क का भुगतान करना होगा और सहायक दस्तावेज की पीडीएफ फाइल अपलोड करनी होगी। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और जारी की जाएगी। एमपीपीएससी एसएफएस मेन्स फाइनल आंसर की 2026 के आधार पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, निर्धारित समयावधि के बाद प्रोविजनल उत्तर कुंजी के संबंध में प्राप्त आपत्तियों के संबंध में कोई भी अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, इस संबंध में कोई पत्राचार मान्य नहीं होगा। एमपीपीएससी ने परीक्षा के चारों सेट की संयुक्त उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की है।
एमपीपीएससी स्टेट फॉरेस्ट सर्विस मेन्स 2026 एग्जाम 27 सितंबर को एक सत्र में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की मदद से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
MPPSC State Forest Service Mains Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्निलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपीपीएससी राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जांच सकते हैं:
- एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘What's New’ सेक्शन में विजिट करें।
- राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026 - प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट आंसर की जांचें, डाउनलोड करें और संभावित अंकों की गणना करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी