MPPSC SFS Interview 2024: एमपी राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए इंटरव्यू शेड्यूल mppsc.mp.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | October 31, 2024 | 08:42 AM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश स्टेट फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम 2023 के तहत आयोजित मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही साक्षात्कार राउंड में शामिल हो सकेंगे।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premiumनई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 (State Forest Service Exam 2023) के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। एमपीपीएससी एसएफएस साक्षात्कार कार्यक्रम उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी एसएफएस इंटरव्यू शेड्यूल के अनुसार, एमपीपीएससी एसएफएस के लिए साक्षात्कार का आयोजन 21 नवंबर, 2024 को आयोग कार्यालय में किया जाएगा। एमपीपीएससी राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार ही मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 के लिए इंटरव्यू में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
पात्र अभ्यर्थी 14 नवंबर, 2024 से साक्षात्कार कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। एसएफएस मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन सुबह 9:30 बजे आयोग के कार्यालय में रिपोर्ट करना होगा। एमपी राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 अक्टूबर, 2024 को किया गया था। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read MP DElEd Result 2024: एमपी डीएलएड फर्स्ट, सेकेंड ईयर रिजल्ट mpresults.nic.in पर जारी
मध्य प्रदेश शासन वन विभाग के तहत राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 के अंतर्गत सहायक वन संरक्षक के कुल 14 पद (सामान्य के 4, एससी-एसटी के 2-2, ओबीसी के 4, ईडब्ल्यूएस के 2) भरे जाएंगे। वहीं, एसएफएस एग्जाम 2023 के माध्यम से वन क्षेत्रापाल के कुल 126 पद भरे जाएंगे।
नोटिस में कहा गया कि, राज्य वन सेवा परीक्षा 2023 पद हेतु सहायक वन संरक्षक एवं वन क्षेत्रापाल पद की अग्रमान्यता साक्षात्कार दिवस को आयोग कार्यालय में ऑनलाइन प्रस्तुत करने की सुविधा आवेदकों को दी जाएगी। एक बाद भरी गई पदों की अग्रमान्यता को बाद में बदला नहीं जा सकेगा।
अधिसूचना के अनुसार, “अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद नियुक्ति से पहले विभाग द्वारा निर्धारित मेडिकल बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों की ऊंचाई और छाती की माप ली जाएगी तथा अभ्यर्थियों की श्रवण क्षमता, दृष्टि और वन विभाग में आउटडोर सेवा के लिए न्यूनतम शारीरिक मानकों का अलग से परीक्षण किया जाएगा। शारीरिक मानकों को पूरा न करने वाले या शारीरिक क्षमता परीक्षण मेडिकल जांच में असफल अभ्यर्थियों का चयन सरकार द्वारा रद्द किया जा सकता है।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी