MPPSC Final Answer Key 2026: एमपीपीएससी फाइनल आंसर की असिस्टेंट रजिस्ट्रार और एआरओ परीक्षा के लिए जारी

Abhay Pratap Singh | June 17, 2026 | 03:04 PM IST | 2 mins read

एमपीपीएससी असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर फाइनल आंसर की 2026 और एमपीपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार फाइनल आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है।

एमपीपीएससी असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर/असिस्टेंट रजिस्ट्रार रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक अनुसंधान अधिकारी (Assistant Research Officer/ ARO) परीक्षा 2024 और सहायक कुलसचिव (Assistant Registrar) परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से एमपीपीएससी फाइनल आंसर की 2026 जांच सकते हैं।

एमपीपीएससी असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर फाइनल आंसर की 2026 और एमपीपीएससी असिस्टेंट रजिस्ट्रार फाइनल आंसर की 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवार अंतिम उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

आयोग द्वारा सहायक अनुसंधान अधिकारी 2024 परीक्षा 24 मई, 2026 को सामान्य अध्ययन व जनजातीय संरचना एवं व्यवस्था विषय के लिए आयोजित की गई थी। वहीं, एमपी सहायक कुलसचिव 2025 परीक्षा 27 मई, 2026 को सामान्य अध्ययन व विश्वविद्यालय शिक्षा एवं प्रशासन विषय के लिए एक सत्र में आयोजित की गई थी।

Also read UPSC Prelims Result 2026: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट upsc.gov.in पर घोषित, 13,343 उम्मीदवार मेन्स के लिए चयनित

एमपीपीएससी ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार और एआरओ परीक्षा की फाइनल आंसर की सभी प्रश्नपत्र सेट (A, B, C और D) के लिए संयुक्त रूप से जारी कर दी है। अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। इसी के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों से प्रश्न पत्र की आपत्तियों के संबंध में किसी भी प्रकार के अभ्यावेदन अब स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में कोई पत्राचार भी मान्य नहीं होगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

MPPSC Final Answer Key 2026 Out: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके एमपीपीएससी फाइनल आंसर की 2026 जांच सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://mppsc.mp.gov.in/whats-new पर जाएं।
  • सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा 2025/ सहायक अनुसंधान अधिकारी अंतिम उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • अंतिम उत्तर कुंजी जांचें और संभावित अंकों की गणना करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]