MPPSC Assistant Professor Answer Key 2026: एमपी असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की 4 विषयों के लिए जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | October 9, 2026 | 09:55 AM IST | 2 mins read
एमपी असिस्टेंट प्रोफेसर प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) परीक्षा 2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 4 विषयों भौतिकी, रसायन शास्त्र, गणित और इतिहास विषयों के लिए जारी की गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार एमपीपीएससी की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आंसर की जांच सकते हैं।
एमपी असिस्टेंट प्रोफेसर प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम में शुल्क भुगतान और सहायक दस्तावेजों की सहायता से आपत्तियां उठाने का मौका भी दिया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, ‘यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी से संबंधित आपत्ति हो, तो अपनी आपत्ति लिंक उपलब्ध होने की तिथि से 5 दिन के भीतर दर्ज कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियों के अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में कोई पत्राचार भी मान्य नहीं होगा।”
उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट जारी किया जाएगा। अंकन योजना का पालन करते हुए कैंडिडेट अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। आयोग द्वारा एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर 2025 लिखित परीक्षा 4 अक्टूबर, 2026 को दो सत्रों में आयोजित की गई थी।
एमपी सहायक प्रोफेसर 2025 प्रोविजनल आंसर की प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन और द्वितीय प्रश्नपत्र फिजिक्स/ केमिस्ट्री/ मैथ/ हिस्ट्री के सभी सेटों (ए, बी, सी और डी) के लिए उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नवीनतम नोटिस में जांचने की सलाह दी गई है।
MPPSC Assistant Professor 2025 Provisional Answer Key 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमपीपीएससी सहायक प्रोफेसर आंसर की 2026 जांच सकते हैं:
- एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘व्हाट्स न्यू’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘प्रोविजनल आंसर की - असिस्टेंट प्रोफेसर’ लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और संभावित अंकों की गणना करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच