Trusted Source Image

RPSC Statistical Officer 2025 Result: आरपीएससी स्टैटिस्टिकल ऑफिसर रिजल्ट जारी, कटऑफ जांचें

Abhay Pratap Singh | October 9, 2026 | 08:39 AM IST | 1 min read

आरपीएससी स्टैटिस्टिकल ऑफिसर परीक्षा 2025 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

आरपीएससी स्टैटिस्टिकल ऑफिसर 2025 रिजल्ट में 379 कैंडिडेट को अगले चरण के लिए चयनित किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आरपीएससी स्टैटिस्टिकल ऑफिसर 2025 रिजल्ट में 379 कैंडिडेट को अगले चरण के लिए चयनित किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सांख्यिकी अधिकारी (Statistical Officer) प्रतियोगी परीक्षा 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी स्टैटिस्टिकल ऑफिसर 2025 रिजल्ट पीडीएफ जांच सकते हैं।

आरपीएससी स्टैटिस्टिकल ऑफिसर 2025 परीक्षा में 379 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है, जो चयन प्रक्रिया के अगले चरण दस्तावेज सत्यापन के लिए पात्र होंगे। आयोग ने प्रोविजनल रूप से चयनित अभ्यर्थियों के अलावा एक अलग नोटिस में अपात्र उम्मीदवारों के रोल नंबर भी जारी किए हैं। लिखित परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की गई थी।

RPSC Statistical Officer Result 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 2025 का परिणाम जांच सकते हैं:

  • आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘न्यूज एंड इवेंट’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब, ‘स्टैटिस्टिकल ऑफिसर - 2025 रिजल्ट प्रिएंबल और कटऑफ मार्क्स’ पीडीएफ ओपन करें।
  • कैंडिडेट Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।

नोटिस के अनुसार, “अस्थाई रूप से चयनित सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपनी SSO ID के माध्यम से recruitment portal पर My Recruitment Detailed Form Cum Scrutiny Apply Now का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) ऑनलाइन भरें। ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भरने के लिए 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2026 (रात 11:59 बजे) तक लिंक सक्रिय रहेगा।”

Also readRSSB Lab Assistant DV: आरएसएसबी ने अनुपस्थित 286 उम्मीदवारों को 13 अक्टूबर को दिया दस्तावेज सत्यापन का मौका

RPSC Statistical Officer 2025 Cutoff Marks: कटऑफ अंक

नीचे सारणी में आरपीएससी स्टैटिस्टिकल ऑफिसर 2025 कटऑफ अंक जांच सकते हैं:

कैटेगरीकटऑफ अंक

सामान्य / अनारक्षित (Gen. / UR)

GEN.

76.51


GEN. WE

76.51


WD

17.79


DV

41.95


अनुसूचित जाति (S.C.)

GEN.

55.70


GEN. WE

54.36


WD

N.A.


DV

20.81


अनुसूचित जनजाति (S.T.)

GEN.

54.36


GEN. WE

54.36


WD

13.09


DV

16.11


अन्य पिछड़ा वर्ग (O.B.C.)

GEN.

65.77


GEN. WE

65.44


WD

15.44



28.19


अति पिछड़ा वर्ग (M.B.C.)

GEN.

46.98


GEN. WE

45.64


WD

3.69


ई.डब्ल्यू.एस. (E.W.S.)

GEN.

58.05


GEN. WE

58.05


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications