Trusted Source Image

बैंक भर्ती परीक्षाओं में नकल कराने वाले गिरोह का सीबीआई ने किया भंडाफोड़, सीजीएसटी निरीक्षक समेत 4 गिरफ्तार

Press Trust of India | October 9, 2026 | 07:39 AM IST | 1 min read

एजेंसी ने कहा कि गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

यह गिरोह दिल्ली, बिहार, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में सक्रिय था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यह गिरोह दिल्ली, बिहार, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में सक्रिय था। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बैंक भर्ती परीक्षाओं में कथित तौर पर नकल कराने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मामले में एक सीजीएसटी निरीक्षक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

यह गिरोह दिल्ली, बिहार, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में सक्रिय था। जांच एजेंसी ने एक बयान जारी कर कहा कि सीबीआई की मुंबई स्थित विशेष कार्यबल शाखा ने बैंकिग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के बाद कई राज्यों में समन्वित छापेमारी की।

Also readUP LT Grade Sanskrit Result 2026: यूपी एलटी ग्रेड संस्कृत मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 182 अभ्यर्थी चयनित

बयान के अनुसार, चारों आरोपियों ने कथित तौर पर लिखित परीक्षाओं और साक्षात्कार समेत चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में उम्मीदवारों के रूप में खुद उपस्थित होकर धोखाधड़ी की।

सीबीआई ने कहा कि आरोपियों के कारण सार्वजनिक परीक्षाओं की निष्पक्षता प्रभावित हुई और वास्तविक तथा मेहनती अभ्यर्थी उचित अवसरों से वंचित हुए। एजेंसी ने कहा कि गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उनकी भूमिका का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications