Trusted Source Image

UP LT Grade Sanskrit Result 2026: यूपी एलटी ग्रेड संस्कृत मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 182 अभ्यर्थी चयनित

Saurabh Pandey | October 7, 2026 | 08:41 PM IST | 2 mins read

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) मुख्य परीक्षा-2025 के तहत संस्कृत विषय का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें पुरुष शाखा के 90 और महिला शाखा के 92 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

यूपीपीएससी संस्कृत भर्ती रिजल्ट में कुल 182 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीपीएससी संस्कृत भर्ती रिजल्ट में कुल 182 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (एलटी ग्रेड) पुरुष/महिला शाखा संस्कृत विषय की मुख्य परीक्षा-2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

आयोग द्वारा जारी किए गए परिणामों में ग्रुप-1 के तहत पुरुष शाखा की कुल 90 रिक्तियों के लिए 90 अभ्यर्थियों तथा महिला शाखा की कुल 92 रिक्तियों के लिए 92 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। चयन परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन में संस्कृत विषय के लिए कुल चार अलग-अलग ग्रुप बनाए गए थे। इनमें ग्रुप-1 सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) के लिए है। वहीं ग्रुप-2 दृष्टिबाधित विद्यालयों, ग्रुप-3 मूक-बधिर विद्यालयों और ग्रुप-4 शारीरिक रूप से अक्षम विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (एलटी ग्रेड) और विशिष्ट अध्यापक के पदों के लिए तय किए गए थे।

अन्य ग्रुपों की स्थिति की बात करें तो ग्रुप-4 में 1 अनारक्षित रिक्ति के लिए कोई भी योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण यह पद रिक्त रह गया है, जिसे आयोग द्वारा आगामी चयन के लिए अग्रेनीत कर दिया गया है। इसके अलावा, ग्रुप-2 और ग्रुप-3 के पदों के लिए मुख्य परीक्षा में दो प्रश्नपत्रों का प्रावधान है। इनमें से द्वितीय प्रश्नपत्र का आयोजन होना अभी बाकी है, इसलिए इन दोनों ग्रुपों का अंतिम परिणाम द्वितीय प्रश्नपत्र के आयोजन के बाद जारी किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक ग्रुप-2 और 3 का अंतिम परिणाम जारी होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

UPPSC LT Grade Sanskrit Result 2026: दस्तावेज सत्यापन जल्द

आयोग द्वारा सभी सफल अभ्यर्थियों के ओरिजनल प्रमाण पत्रों के सत्यापन और जांच के बाद ही अंतिम संस्तुति भेजी जाएगी। शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए आयोग जल्द ही अलग से विज्ञप्ति जारी करेगा।

Also read BPSC 72nd Prelims postponed: बीपीएससी 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा फिर से स्थगित, नई डेट का इंतजार

UPPSC LT Grade Sanskrit Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए 'What's New' या 'Notice Board' सेक्शन में जाएं।
  3. अब रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  4. चयन सूची की पीडीएफ फाइल खुलेगी, इसे डाउनलोड कर लें।
  5. अब इसमें अपना नाम और रोल नंबर खोजें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications