Saurabh Pandey | October 8, 2026 | 10:26 PM IST | 1 min read
एनटीए ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने दिसंबर सेशन के लिए यूजीसी नेट 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2026 है। उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं।
जो उम्मीदवार सफलतापूर्वक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर लेंगे, उन्हें 2 से 4 नवंबर 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव करने का अवसर दिया जाएगा।
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर भरा जा सकता है। किसी और तरीके से भरा गया आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। एक उम्मीदवार सिर्फ एक ही आवेदन जमा कर सकता है।
यह परीक्षा भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों और रिसर्च संस्थानों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन के लिए साल में दो बार आयोजित की जाती है।
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
सामान्य, अनारक्षित | 1,150 रुपये |
सामान्य-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल | 600 रुपये |
एससी, एसटी, PwD, थर्ड जेंडर | 325 रुपये |
यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा 14 से 19 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित मोड में होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड निर्धारित समय अवधि में जारी किया जाएगा।