Trusted Source Image

UP Police PET Schedule 2026: सीतापुर के उम्मीदवारों के लिए बदला पीईटी का शेड्यूल, नया एडमिट कार्ड जारी

Santosh Kumar | October 8, 2026 | 07:10 PM IST | 1 min read

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आगे के जरूरी निर्देशों के लिए यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी केवल वेबसाइट के माध्यम से ही दी जाएगी।

बोर्ड ने इस बारे में आधिकारिक सूचना के साथ वेबसाइट पर संशोधित एडमिट कार्ड भी अपलोड कर दिए हैं। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
बोर्ड ने इस बारे में आधिकारिक सूचना के साथ वेबसाइट पर संशोधित एडमिट कार्ड भी अपलोड कर दिए हैं। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने सिविल पुलिस कांस्टेबल और उसके समकक्ष पदों की सीधी भर्ती के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के शेड्यूल में एक बार फिर बदलाव किया है। परीक्षा स्थलों पर भारी बारिश और जलभराव के कारण, सीतापुर सेंटर के लिए तय किए गए कुछ उम्मीदवारों की परीक्षा की तारीखों और केंद्रों में बदलाव किया गया है। बोर्ड ने आधिकारिक सूचना के साथ वेबसाइट पर संशोधित एडमिट कार्ड भी अपलोड कर दिए हैं।

संशोधित शेड्यूल के अनुसार, 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में 8 अक्टूबर को परीक्षा के लिए आवंटित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा अब डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

इसी तरह, 9 अक्टूबर को सीतापुर केंद्र पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा भी डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में ही 9 अक्टूबर को होगी। यूपीपीआरपीबी ने शेड्यूल आधिकारिक पोर्टल uppbpb.gov.in पर जारी किया।

Also readUP Police Constable PET Admit Card 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड जारी, uppbpb.gov.in पर देखें

10 अक्टूबर को 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में परीक्षा के लिए निर्धारित अभ्यर्थियों की पीईटी अब 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में 11 अक्टूबर को कराई जाएगी। प्रभावित अभ्यर्थियों के संशोधित प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आगे के जरूरी निर्देशों के लिए यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी केवल वेबसाइट के माध्यम से ही दी जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications