Santosh Kumar | October 8, 2026 | 06:16 PM IST | 1 min read
कार्सन ने शास्त्रीय यूनानी साहित्य की ऐसी कृतियों का अनुवाद भी किया है। कार्सन ने कई उत्तर अमेरिकी विश्वविद्यालयों में क्लासिक्स (शास्त्रीय साहित्य) पढ़ाया है। इस पुरस्कार की घोषणा स्टॉकहोम में स्वीडिश अकादमी द्वारा की गई।

स्टॉकहोम: कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन को इस साल के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। स्टॉकहोम में स्वीडिश अकादमी ने यह घोषणा की। नोबेल समिति के अनुसार, उन्हें यह पुरस्कार ''उनकी साहसी और अभिनव रचनाओं के लिए दिया जाएगा, जो शास्त्रीय परंपरा के साथ चंचल संवाद में समकालीन साहित्य के लिए नए रूपों का सृजन करती हैं।''
स्वीडिश अकादमी की स्थायी सचिव इंग्रिड कार्लबर्ग ने बताया कि जब अकादमी ने उन्हें नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता बनने की सूचना देने के लिए संपर्क किया, तो लेखिका आइसलैंड में थी और वह यह जानकार बहुत आश्चर्यचकित थीं।"
टोरंटो में जन्मी 76 वर्षीय कनाडाई कवि और निबंधकार ऐनी कार्सन प्राचीन यूनानी और रोमन साहित्य के विषयों और कहानियों को रचनाओं का आधार बनाती हैं, जो अक्सर कविता, निबंध और कथा साहित्य के तत्वों का मिश्रण होती हैं।
कार्सन ने शास्त्रीय यूनानी साहित्य की ऐसी कृतियों का अनुवाद भी किया है। कार्सन ने कई उत्तर अमेरिकी विश्वविद्यालयों में क्लासिक्स (शास्त्रीय साहित्य) पढ़ाया है। इस पुरस्कार की घोषणा स्टॉकहोम में स्वीडिश अकादमी द्वारा की गई।
पिछले साल, हंगरी के लेखक लास्लो क्रास्नाहोरकाई ने साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीता था। इस साल के चिकित्सा क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार सोमवार को कार्ल डीसेरोथ, पीटर हेगेमन और जॉर्ज नागेल को देने की घोषणा की गई।
भौतिकी का नोबेल पुरस्कार बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हैल्जेन को मिला। जबकि हेनरी बी कागन और केंसो सोआई को रसायन विज्ञान का नोबल पुरस्कार मिला। शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।
इसके बाद अर्थशास्त्र में नोबेल स्मृति पुरस्कार के विजेता का नाम सोमवार को घोषित किया जाएगा। इस साल पुरस्कार की राशि 1.2 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग 12 लाख अमेरिकी डॉलर) है।